फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जल निगम के खाते में पड़ 15 करोड़ रूपये लखनऊ मंगवाए

जल निगम के खाते में पड़ 15 करोड़ रूपये लखनऊ मंगवाए

Tue, 14 Aug 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
जल निगम के खाते में पड़ 15 करोड़ रूपये लखनऊ मंगवाए
जल निगम के खाते में पड़ी रकम लखनऊ मंगवाई
विज्ञापन

बिजनौर। जल निगम में अब किसी भी योजना का पैसा नहीं आएगा। ठेकेदारों के खाते में सीधे लखनऊ से पैसा जाया करेगा। शासन ने यह व्यवस्था लागू कर दी है। जल निगम के खाते में पड़े ग्रामीण पेयजल योजना के 15 करोड़ रुपये को भी लखनऊ मंगवा लिया गया है।

जल निगम की सभी योजना का पैसा अब तक बिजनौर आता था। जल निगम के खाते से ही ठेकेदारों का भुगतान होता था। अफसर ही योजना में किए काम का भुगतान करते थे। पर अब इस व्यवस्था पर शासन ने पूरी तरह रोक लगा दी है। अब ये पैसा जल निगम के खाते में नहीं आएगा। ठेकेदारों का सीधे लखनऊ से भुगतान किया जाएगा। ठेकेदारों के खाते में सीधे पैसा लखनऊ से आएगा। सूत्रों के मुताबिक पैसे की बंदरबांट रोकने के लिए यह व्यवस्था की गई है। शासन ने तय किया है कि पेयजल से जुड़ी सभी योजना का भुगतान शासन स्तर से होगा। जिले के किसी अफसर को भुगतान करने का अधिकार नहीं होगा। जल निगम बिजनौर के खाते में पड़े ग्रामीण पेयजल योजना के 15 करोड़ रुपये भी लखनऊ मंगवा लिए गए हैं। ये सभी पैसा जल निगम के एमडी के खाते में डाला गया है। जल निगम के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार त्यागी के मुताबिक अब विभाग ने धन की पुरानी व्यवस्था खत्म कर दी है। जल निगम से जुड़ी किसी भी योजना का पैसा अब बिजनौर नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed