फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   स्कूलों में पानी भरने से लौटने को मजबूर हुए बच्चे

स्कूलों में पानी भरने से लौटने को मजबूर हुए बच्चे

Fri, 27 Jul 2018 12:46 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों में पानी भरने से लौटने को मजबूर हुए बच्चे
अमरोहा। बरसात की पहली बारिश ने ही सरकारी पाठशालाओं में इंतजाम की पोल खोल कर रख दी है। कई स्कूलों में बारिश के चलते पानी भर गया। जिस कारण बच्चे बिना पढ़े ही स्कूल से लौटने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

नगर पंचायत उझारी के मोहल्ला सादात स्थित प्राइमरी स्कूल के परिसर में बारिश का पानी भर गया। जिसकी वजह से अधिकतर बच्चों को वापस लौटना पड़ा। उधर टीपू चौक स्थित कन्या पाठशाला में भी विद्यालय के कक्षाओं में पानी भरने की वजह से बच्चों को वापस लौटना पड़ा। खास बात यह है के नगर के प्राथमिक विद्यालय की इमारतें ज्यादातर जर्जर स्थिति में है। साथ ही विद्यालयों का परिसर सड़कों से नीचा होने की वजह से जलभराव हो जाता है। जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित तो होती ही है साथ ही जर्जर इमारतों के गिरने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल के अध्यापकों ने बताया कि कई बार लिखित शिकायत करने के बावजूद भी अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। हर वक्त डर लगा रहता है कि कहीं कोई हादसा ना हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed