{"_id":"5b5235d54f1c1b07788b518e","slug":"81532114389-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम ने बकायेदारों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम ने बकायेदारों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
बकायादारों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज
अफजलगढ़। विद्युत निगम ने बिजली के बड़े बकायादारों के खिलाफ अभियान शुरू किया। टीम ने आधा दर्जन बकायादारों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। चेतावनी दी गई कि कनेक्शन कटने के बाद भी यदि कोई बिजली चोरी करता पकड़ा जाएगा तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।
बृहस्पतिवार को विद्युत निगम की टीम ने नगर में एक लाख रुपये से ऊपर के बकायादारों के खिलाफ वसूली अभियान चलाया। इस दौरान कई बकायादार बिजली चोरी करते पकड़े गए। टीम ने आरोपियों के बिजली कनेक्शन काट दिए। टीम ने मोहल्ला मुमताज हुसैन निवासी शेख शकील अहमद, गौहर अली खां की मुन्नी देवी, लक्ष्मी देवी, दुलारी देवी, रोशनी देवी तथा तरसेन सिंह आदि बकायादारों के खिलाफ धारा 138 बी के तहत मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि बडे़ बकायादारों के बिजली के कनेक्शन पूर्व में काट दिए गए थे। वह लोग बिजली का बिल जमा किए बगैर बिजली चोरी करते पकड़े गए। इस दौरान अजय कुमार, मनोज कुमार, सतेंद्र कुमार, घनश्याम सिंह आदि मौैजूद रहे। वहीं, जेई आरके मौर्य का कहना है कि किसी भी बकायादार को बख्शा नहीं जाएगा। वसूली के साथ साथ बिजली चोरी करने पर कार्रवाई होगी।