{"_id":"5b4cf61a4f1c1b3b748b53b9","slug":"81531770394-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र व प्रदेश सरकार पर हल्ला बोलेंगे जयंत चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र व प्रदेश सरकार पर हल्ला बोलेंगे जयंत चौधरी
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र और प्रदेश सरकार पर हल्ला बोलेंगे जयंत चौधरी
बिजनौर। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी 26 जुलाई को जिले में रहेंगे और केंद्र, प्रदेश सरकार के खिलाफ पोल खोल धावा बोल अभियान में हिस्सा लेंगे। वे कई जगह किसानों को संबोधित करेंगे।
जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि जयंत चौधरी 26 जुलाई को सुबह 11 बजे धनौरा-फीना मार्ग पर गांव मुस्तफाबाद-श्यामपुर पहुंचेंगे। वहां उनका स्वागत होगा। 12 बजे वे बूढ़नपुर क्षेत्र के गांव कासमाबाद जाएंगे और गठबंधन प्रत्याशी की जीत पर बधाई देंगे। दो बजे पोल खोल धावा बोल अभियान में नहटौर के श्यार फार्म हाउस पर किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम चार बजे किरतपुर क्षेत्र के गांव गाजीपुर कुम्हेड़ा में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। अशोक चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह, उपाध्यक्ष जयंत चौधरी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रोहित प्रताप द्वारा गांव मुकरपुर सत्ती निवासी निपेंद्र चौधरी को युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। सभी ने निपेंद्र चौधरी का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह, मुफीज आलम, मुनिदेव शर्मा, रघुनाथ सिंह, चरण सिंह त्यागी, राजपाल सिंह, यादराम चंदेल, इस्लामुद्दीन, लटूर सिंह, राम सिंह आदि मौजूद रहे।