फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जेल के बंदी अब जैविक खाद से करेंगे जेल में खेती

जेल के बंदी अब जैविक खाद से करेंगे जेल में खेती

Tue, 10 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
जेल के बंदी अब जैविक खाद से करेंगे जेल में खेती
जेल के बंदी करेंगे जैविक खेती
विज्ञापन

बिजनौर। जिला कारागार के बंदी जेल में जैविक खाद से खेती किया करेंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। दिल्ली की एक संस्था के सदस्यों ने बंदियों को जेल में जैविक खाद से खेती करने के गुर सिखाए। बंदियों को बताया गया कि कैसे कितनी लागत से खेती की जानी है।
जिला करागार में खेती की साढ़े चार एकड़ जमीन है। जेल के बंदियों से इस जमीन में खेती कराई जाती है। जेल में 1050 बंदी है, जो बंदी जिस काम में निपुण होता है उसे वही काम दिया जाता है। खेती में रुचि लेन वाले जेल के बंदियों को श्री श्री इंस्टीट्यूट आफ एग्रीकल्चर साइंस ट्रस्ट दिल्ली से जुड़ी शोभना शर्मा और अर्चना झा ने जिला जेल में दो दिन तक बंदियों को जैविक खाद से खेती करने के गुर सिखाए। इसके लिए 30 से 40 बंदियों का अलग से चयन किया गया।
विज्ञापन

कहा कि इस खेती से बंदियों को भी फायदा होगा। जेल अफसरों को सुझाव दिया कि जैविक खाद से खेती करने के लिए जेल में ही देशी गाय पाली जाएं। तीन चार गाय पालने से इसकी शुरूआत हो सकती है। गाय के गोबर से खेती की जाए। गोबर के साथ अन्य जैविक सामग्री का भी खेती में प्रयोग हो। जेल अधीक्षक आर के मिश्रा के मुताबिक जेल में जैविक खाद से खेती करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जेल में गोशाला खोलने पर भी विचार किया जा रहा है। इसके लिए जेल में जमीन तलाशी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों में डाला जाने वाला कीटनाशक भी जैविक विधि से ही तैैयार होगा। गाय के गोबर, मूत्र, गुड़, बेसन और फलों के छिलके से कीटनाशक तैयार किए जाएंगे। हानिकारक पेस्टीसाइट के बजाए ये कीटनाशक फसलों पर छिड़के जाएंगे। एक देशी गाय एक हेक्टेअर जमीन में जैविक खेती करा सकती है। देशी गाय के गोबर और मूत्र बहुत उर्वरक होता है। अगर इसे सही तरह से प्रयोग किया जाए तो खेतों में रासायनिक खाद डालने की जरूरत ही नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed