{"_id":"5b3bcb944f1c1b78468b46d5","slug":"81530645396-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 2397 गांवों का गन्ना सर्वे पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 2397 गांवों का गन्ना सर्वे पूरा
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। जिले की नौ शुगर मिलों के 2397 गांवों के गन्ना सर्वेक्षण पूरा हो गया है। इस साल गन्ने का रकबा करीब 10 प्रतिशत बढ़ा है।
किसानों ने गन्ने की बुवाई में दिलचस्पी दिखाई है। प्रशासन ने गन्ने की पेराई समय से कराने की योजना बनानी शुरू कर दी है। गन्ना विभाग के सांख्यिकीय अधिकारी विकल भारती के अनुसार नौ शुगर मिल क्षेत्र में कुल 2678 गांव हैं। इस बार सर्वे जीपीएस व मेन्यूअल दोनों तरीकों से हुआ। बाढ़ व प्रभावित गांवों का सर्वे पहले कराया गया। 2397 गांव का सर्वे पूरा हो गया है। इन गांव में 1,89,596 हेक्टेयर रकबे मे गन्ना है। इसमें 93,883 हेक्टेयर पौधा व 95,713 हेक्टेयर में पेड़ी गन्ना है। सर्वे में कुल 3,26,541 किसानों में से 2,84, 564 किसानों का सर्वे पूरा हो गया है। धामपुर क्षेत्र में सबसे अधिक 38,642 हेक्टेयर रकबे में गन्ना है। इसके बाद बहादरपुर शुगर मिल क्षेत्र के 24,556 हेक्टेयर रकबे में गन्ना है। बचे 242 गांव का सर्वे इसी सप्ताह पूरा कराने के लिए क्षेत्रवार टीम बढ़ा दी गई है। जिला अमरोहा की धनौरा शुगर मिल के 39 गांव का सर्वे भी बिजनौर की टीमों ने किया है। इनमें 38 गांव का काम पूरा हो गया है। जिला गन्ना अधिकारी के अनुसार किसानों के गन्ने की पेराई समय से होगी। शुगर मिलों को अक्टूबर के मध्य से पेराई शुरू करने के लिए तैयार रहने को कह दिया गया है। इस बार मिल 15 दिन पहले चलेंगी। शुगर मिलों ने मशीनों की मरम्मत शुरू करा दी है।
खतौनी देने की जरूरत नहीं
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार शासन ने गन्ना सर्वे के समय भरवाए जा रहे घोषणा पत्र को गन्ना किसानों के लिए बहुउद्देशीय बना दिया है। अब गन्ना किसान को घोषणा पत्र में भरे गए रकबे के लिए खतौनी देने की जरूरत नहीं है। किसान को तहसील के चक्कर काटने नहीं पडे़ंगे। गन्ना आयुक्त ने इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं। जिले के 3,21,461 किसानों को घोषणा पत्र बांटे गए थे। इनमें 2,81,644 किसानों ने घोषणा पत्र भरकर दे दिए हैं।