{"_id":"5ae0c2bc4f1c1b65098b658f","slug":"81524679356-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रियों की किश्त जमा करने की आखिरी तारीख 23 मई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्रियों की किश्त जमा करने की आखिरी तारीख 23 मई
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
हज पर जाने वाले 23 से जमा करें किश्त
अफजलगढ़। हज कमेटी ने 2018 के लिए हज पर जाने वाले यात्रियों से दूसरी और आखिरी किश्त जमा करने का एलान कर दिया है। किश्त 23 मई से पहले जमा करनी होगी। बुधवार को प्रमुख समाजसेवी हाजी असलूब अंसारी ने बताया कि जिन हाजियों ने ग्रीन वाले फार्म भरे हैं, उनको आखिरी किश्त के 1, 70950 रुपये जमा करने हैं। जबकि अजीजियां कटेगीरी वालों को 1,36800 रुपये की रकम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के हज कमेटी के जरिए ग्रीन स्लीप पर जमा करें या हज कमेटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन 30 मई से पहले जमा करा सकते हैं। हाजी असलूब अंसारी ने बताया कि अगर कोई पांच साल से कम उम्र का बच्चा अपने साथ ले जाता है तो उसको 10 200 रुपये की रकम जमा करनी होगी। दिल्ली एयरपोर्ट से जाने वाले ग्रीन श्रेणी हाजियों को कुल रकम 2,51950 रुपये और अजीजियां के लिए 201788 रुपये तय की गई है।