Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गैस एजेंसी पर छापा मारकर सिलेण्डर की घटतौली पकड़ी

गैस एजेंसी पर छापा मारकर सिलेण्डर की घटतौली पकड़ी

Thu, 08 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
गैस एजेंसी पर छापा मारकर सिलेण्डर की घटतौली पकड़ी
नहटौर। बांट माप निरीक्षक की टीम ने गांव सुआवाला में गैस एजेंसी पर छापा मारकर रसोई गैस सिलेंडर की घटतौली पकड़ी है। सिलेंडरों में 300 ग्राम से एक किलो तक गैस कम पाई गई। इसके अलावा कई दुकानों पर तौल यंत्रों पर मुहर नहीं पाए जाने पर उनके चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन

बांट माप निरीक्षक डीसी गुप्ता ने बताया कि गांव सुआवाला में मैसर्स गिरधारी भारत गैस एजेंसी पर छापामार कार्रवाई की गई। रसोई गैस सिलेंडरों में 300 ग्राम से लेकर एक किलो तक गैस कम पाई गई। रसोई गैस सिलेंडर में घटतौली पकड़े जाने पर गैस एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके अलावा इसी गांव में असलम की परचून की दुकान, नगीना चौराहा धामपुर में एल्युमीनियम विक्रेता चांदी ट्रेडर्स की दुकान पर तौल यंत्रों पर मुहर नहीं लगी पाई गई। दोनों दुकानदारों के चालान काटे गए हैं। इसके अलावा जैन फिलिंग स्टेशन शेरकोट और राज फिलिंग स्टेशन रेहड़ पर भी छापेमार कार्रवाई की गई। इन दोनों पैट्रोल पंपों पर तौल सही पाई गई। इसके अलावा परचून की दुकान आदि स्थानों पर टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। बांट माप निरीक्षक डीसी गुप्ता ने बताया कि ग्राहक रसोई गैस सिलेंडरों का वजन अवश्य जांच लें। रसोई गैस सिलेंडर में गैस कम पाए जाने पर एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed