फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   डीएम ने परिवार नियोजन के साधनों का उदघाटन किया

डीएम ने परिवार नियोजन के साधनों का उदघाटन किया

Fri, 16 Feb 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने परिवार नियोजन के साधनों का उदघाटन किया
बिजनौर। डीएम अटल कुमार राय ने मिशन परिवार विकास के अंतर्गत परिवार नियोजन के लिए जिला महिला अस्पताल में रखी गई अंतरा इंजेक्शन और छाया गोली का फीता काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि परिवार नियोजन के तरीके अपनाकर आबादी नियंत्रण करना सभी का दायित्व है। परिवार नियोजन के लिए शासन द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। यह योजनाएं बहुत सरल हैं और इनसे स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। सीएमओ डॉ. राकेश मित्तल ने बताया कि चिकित्सक की देखरेख में महिला को अंतरा इंजेक्शन लगवाने या छाया गोली खाने पर परिवार नियोजन में मदद मिलेगी। इस दौरान सीएमएस डॉ. राकेश दुबे, महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. आभा वर्मा, संतोष कुमार सिंह, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, सीएमओ कार्यालय में दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं, लेकिन यहां दिव्यांगों के बैठने और शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण दिव्यांगों को प्रमाण पत्र बनवाने के दौरान परेशानी उठानी पड़ती है। नीरज, राशिद, अख्तर आदि ने दिव्यांगों के बैठने की व्यवस्था करने और रैंप वाला शौचालय बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed