{"_id":"5a6240f74f1c1b6b268b56ea","slug":"81516388599-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदित्य व रोहित का रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदित्य व रोहित का रिमांड
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदित्य, रोहित का कस्टडी रिमांड मांगा
बिजनौर। हल्दौर, स्योहारा थाना पुलिस ने इनामी बदमाश आदित्य, उसके साथी रोहित को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस कस्टडी के लिए दिए गए प्रार्थना पत्र पर सीजेएम प्रमोद कुमार ने सुनवाई के लिए 25 जनवरी की तिथि नीयत की है।
एक लाख के इनामी बदमाश आदित्य और 20 हजार के इनामी रोहित हल्दौर के अम्हेड़ा में हुए ओमराज हत्याकांड, थाना स्योहारा के गांव राना नंगला में हुए मुकेश हत्याकांड में वांछित हैं। पुलिस ने आदित्य पर एक लाख और रोहित पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। ये दोनों गुरप्रीत उर्फ लाड़ी हत्याकांड में कोर्ट में पेश होकर जेल जा चुके हैं। थाना स्योहारा और हल्दौर पुलिस द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया कि इनसे हत्याकांड में प्रयुक्त किए गए हथियार की बरामदगी के लिए इनको पुलिस कस्टडी रिमांड में दिया जाना जरूरी है। पुलिस ने इनका दस दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड मांगा है।