फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   फार्मेसी क्षेत्र के नए शोध के बारे में बताया

फार्मेसी क्षेत्र के नए शोध के बारे में बताया

Fri, 01 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
फार्मेसी क्षेत्र के नए शोध के बारे में बताया
बिजनौर। विवेक कॉलेज के फार्मेसी विभाग में रोल ऑफ केमिस्ट्री इन नेचुरल प्रोडक्ट ड्रग्स डिस्कवरी विषय पर आयोजित सेमिनार में विशेषज्ञों ने छात्र व छात्राओं को बताया।
विज्ञापन

हिमालय ड्रग्स फार्मा कंपनी के अध्यक्ष डा. सैयद फारुक ने फार्मेसी के छात्र व छात्राओं को बताया कि संसार में फार्मेसी क्षेत्र में आज बहुत बड़ा योगदान भारतीय कंपनियों द्वारा किया जा रहा है, मगर रिसर्च क्षेत्र में भी कार्य करने की बहुत आवश्यकता है। आज के विद्यार्थियों को रिसर्च पर अपना फोकस करना चाहिए।
विज्ञापन

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर बी. नरसिम्हन ने कहा कि प्रकृतिक संसाधनों से दवाइयों के निर्माण आज के समय में बहुत उपयोगी माना जा रहा है। ग्लोबल इंस्टीट्यूट देहरादून के विभाग अध्यक्ष एवं शिशिर नंदी ने नेचुरल ड्रग्स की कार्यविधि को समझाया। आरपीआईआईटी करनाल हरियाणा से आए प्राचार्य मनीष देवगन ने भी छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। इस अवसर पर ई-एब्सट्रेक्ट बुक का विमोचन किया तथा विवेक कॉलेज के शिक्षक शिवेंद्र अग्रवाल द्वारा माईक्रोबाइलोजी विषय पर लिखित पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न कॉलेजो से आए छात्रों द्वारा पोस्टर प्रजेंटेशन किया गया। इसमें प्रथम स्थान पर आकांक्षा पंडित, द्वितीय स्थान पर पर सुहेल और तृतीय स्थान पर ग्लोबल इंस्टीट्यूट के मोहम्मद सलमान रहे।

इस मौके पर डा. रिजवान अहमद, विशाल चौहान, फरहीन शरीफ, अमित गोयल, प्रभाकर, राघवेंद्र मिश्रा, द्रक्षा, शिवेन्द्र, डा. अंकुर गर्ग, डा. महेन्द्र, दिपिका, निधि आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed