{"_id":"5a0f2a764f1c1ba7668b4adf","slug":"81510943350-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टककर से स्कार्पियो पुलिया की रेलिंग तोड़कर लटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टककर से स्कार्पियो पुलिया की रेलिंग तोड़कर लटकी
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहड़। हाईवे पर चोरखले की तंग पुलिया पर दो कारों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार पुलिया तोड़कर रेलिंग पर लटक गई। दुर्घटना में कारों में सवार मामूली रूप से चोटिल हो गए।
नजीबाबाद निवासी रिजवान ने बताया की बुधवार को उसकी बहन इमराना की शादी हुई थी। बारात काशीपुर उत्तराखंड से आई थी। वह अगले दिन बृहस्पतिवार को स्कॉर्पियो से परिजनों के साथ इमराना को लेनेे काशीपुर गया था। जब वह रात में बहन को लेकर घर जा रहा था तो उसकी कार रेहड़ के समीप चोरखले की पुलिया पर सामने से आ रही कार से टकरा गई। दोनों गाड़ियों में भिड़ंत इतनी जबरदस्त ढंग से हुई कि स्कॉर्पियो पुलिया को तोड़कर लटक गई। कार में रेहड़ निवासी सोहन सिंह का परिवार जसपुर जा रहा था। राहगीरों ने कारों में सवार यात्रियों को बाहर निकाला। दुर्घटना में स्कॉर्पियो में सवार रिजवान, इमराना, नदीम, नफीस व कार सवार सोहन सिंह, सलविंदर मामूली चोटिल हो गए। पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रिलीव कर दिया गया। उधर, पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।