फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   स्कूलों की समस्याओं का होगा निस्तारण

स्कूलों की समस्याओं का होगा निस्तारण

Tue, 07 Nov 2017 11:58 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों की समस्याओं का होगा निस्तारण
स्कूलों की समस्याओं का समाधान सुझाएंगे शिक्षक
विज्ञापन

बिजनौर। परिषदीय स्कूलों की समस्याओं का जल्द निस्तारण होगा। विद्यालयों के सौंदर्यीकरण में आ रही बाधाओं को भी दूर किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों से प्रस्ताव तैयार कराए जा रहे हैं। स्कूलों के पास गंदगी फैलाने वालों की भी खैर नहीं होगी।
जिले के परिषदीय स्कूलों के सौंदर्यीकरण को लेकर आए दिन हाय तौबा रहती है। स्कूलों के आसपास कूड़े के ढेर भी लगे रहते हैं। स्कूलों की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने की शिकायतें भी शिक्षक करते रहे हैं। लेकिन अब स्कूलों का वातावरण दूषित करने वालों की खैर नहीं होगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों में आ रही समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश शिक्षकों को दिए हैं। स्कूलों में किस प्रकर की समस्या है तथा उनका निस्तारण किस स्तर से कराया जा सकता है। इसका उल्लेख शिक्षकों को प्रस्ताव में देना होगा।
विज्ञापन

स्कूल के आसपास गंदगी करने वालों से भी सख्ती से निपटा जाएगा। बीएसए महेश चंद्र ने स्कूलों की समस्याओं के संबंध में जिले के सभ बीईओ को शिक्षकों से प्रस्ताव तैयार कराने के लिए कहा है। खंड शिक्षा अधिकारियों ने संकुल प्रभारियों को न्याय पंचायत स्तर पर प्रस्ताव तैयार करा कर ब्लाक कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षकों को मिड डे मील बनवाने और वितरण में आने वाली समस्याओं को भी शिक्षकों को प्रस्ताव में रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed