{"_id":"59ff56ac4f1c1b6a678b9a9a","slug":"81509906092-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में चेयरमैन पद का टिकट घोषित होने से रार बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में चेयरमैन पद का टिकट घोषित होने से रार बढ़ी
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
भाजपा से मुस्लिम के टिकट पर हिंदू कार्यकर्ता मायूस
अफजलगढ़। भाजपा से अफजलगढ़ चेयरमैन पद का टिकट घोषित होने से रार बढ़ती दिखाई दे रही है। मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट की घोषणा से जहां पार्टी के हिंदू कार्यकर्ता मायूस हो गए हैं। वहीं मुस्लिम बिरादरी में भी घमासान हो गया है। भाजपा से टिकट लेने को लेकर तीन मुस्लिम दावेदार लाइन में लगे थे। अफजलगढ़ नगर पालिका मुस्लिम बाहुल्य होने की वजह से इस बार अफजलगढ़ चेयरमैन सीट पर भाजपा ने मुस्लिम प्रत्याशी पर दांव चला है। पार्टी ने भाजपा कार्यकर्ता सलीम अंसारी की पत्नी शाहना को टिकट देकर कुर्सी जीतने का रणनीति बनाई है। वहीं सपा ने सीट कब्जाने के लिए शाहिद इरशाद को टिकट दिया है। लेकिन शाहना का नाम घोषित होने से भाजपा में रार बढ़ गई है। भाजपा से टिकट मांगने वाली एक दावेदार भाजपा प्रत्याशी शाहना का सगी जेठानी ही है। जबकि मास्टर शमीम अपनी पत्नी रेशमा खातून को टिकट दिलाने की जुगत में लगे थे। सलीम अंसारी अपनी पत्नी शाहना का टिकट बचाने को लेकर नेताओं के पास डेरा डाले हुए थे।