{"_id":"59cbed234f1c1bf2538b4bed","slug":"81506536739-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदुस्तान दुनिया का सबसे अच्छा मुल्क:हाफिज उस्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदुस्तान दुनिया का सबसे अच्छा मुल्क:हाफिज उस्मान
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। जिला अमन कमेटी की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने कहा कि हिंदुस्तान दुनिया का सबसे अच्छा मुल्क है। मुल्क में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार दिया गया है। हाफिज उस्मान व डीएम जगतराज को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
मोहल्ला चाहशीरी स्थित हाजी दानिश अख्तर के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में हाफिज उस्मान ने कहा कि देश की गंगा जमुनी तहजीब देश के लिए एक हथियार की तरह है। कई ऐसे देश हैं जहां नागरिक अपनी बात नहीं कह सकते, लेकिन भारत में सबको अपनी बात रखने का अधिकार दिया गया है। कहा कि मिल जुलकर रहना ही हमारे देश के नागरिकों की सबसे बड़ी ताकत है। वक्ताओं ने कहा कि सूचना के अधिकार से भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है और सभी को उनके द्वारा मांगी जाने वाली सूचना समय पर मिल जाती है। संचालन शायर फारूक बिजनौरी व अय्यूब अहमद ने किया। मरगूब रहमानी, ज्योतिलाल शर्मा, अनिल चौधरी, शकील अहमद आदि पत्रकारों को सूचना आयुक्त ने सम्मानित किया। इस दौरान कमेटी जिलाध्यक्ष हाजी दानिश, एसडीएम सत्येंद्र कुमार, कोषाधिकारी सूरज सिंह, डीआईओएस राजेश कुमार, आफताब अहमद खां, बदरूजमा आदि मौजूद रहे।