{"_id":"59b2e93d4f1c1bf67f8b5288","slug":"81504897341-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मौत पर जागा स्वास्थ्य विभाग, कैंप कर दवाई बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मौत पर जागा स्वास्थ्य विभाग, कैंप कर दवाई बांटी
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़। गांव हिदायतपुर चौहड़वाला में बुखार के चलते तीन मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग जाग गया है। टीम ने गांव में जाकर मरीजों के स्लाइड जांच के लिए ब्लड सैंपल लिए। जांच के बाद मरीजों को दवाईयों का वितरण किया गया।
गौरतलब है कि गांव में बुखार ने कहर बरपा रखा है। तीन दिन के भीतर दो किशोरियों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। एक के बाद एक मौत से गांव में हड़कंप मचा है। शुक्रवार को पीएचसी प्रभारी शमीम अहमद ने टीम के साथ गांव में बुखार के मरीजों की जांच की। 62 मरीजों का परीक्षण किया गया। उनके ब्लड सैंपल लिए गए। ब्लड को जांच के लिए पीएचसी भेजा गया। कासमपुरगढ़ी पीएचसी प्रभारी रजनीश कुमार का कहना है कि लांच में अधिकतर मरीज में वॉयरल बुखार के लक्षण पाए गए हैं। मरीजों में मलेरिया व डेंगू के लक्षण नहीं मिले। उन्होंने ग्रामीणों को सावधानी बरतते हुए गर्म पानी पीने, स्वच्छ रहने, घरों के आसपास गंदगी के ढेर हटाने के निर्देश दिए। गांव में सफाई न होने पर सफाई कर्मियों की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है। प्रधान से भी सफाई व्यवस्था को ठीक से कराने को निर्देशित किया है। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में सफाई कर्मी नहीं आते हैं। गंदगी के अंबार लगे हैं। शिकायत करने पर उच्च अधिकारियों से मिलीभगत होने की बात करते हैं। ग्रामीणों ने डीएम से जांच कर सफाई कर्मियों को निलंबित करने की मांग की है। उधर एडीओ रविकांत वर्मा का कहना है कि ग्रामीणों के आरोपों की जांच कर कार्रवाई होगी।