फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ्वाइन फ्लू से हुई मौत की आंशका में टीम ने की जांच पड़ताल

्वाइन फ्लू से हुई मौत की आंशका में टीम ने की जांच पड़ताल

Fri, 08 Sep 2017 12:28 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
्वाइन फ्लू से हुई मौत की  आंशका में टीम  ने  की जांच पड़ताल
स्योहारा। एक माह पूर्व दिल्ली में स्वाइन फ्लू से हुई इमरान हुसैन की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्योहारा सीएचसी में जांच की। इसके अलावा मृतक के घर के आसपास रहने वाले बुखार पीड़ितों समेत करीब 150 घरों का सर्वे किया।
विज्ञापन

मोहल्ला मिल्कियान निवासी इमरान हुसैन (40) की सात अगस्त को दिल्ली के एक अस्पताल में स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इमरान के आसपास के घरों का सर्वे कराया था। मगर, कोई स्वाइन फ्लू का रोगी नहीं मिला था। अब स्वास्थ्य विभाग लखनऊ के निर्देश पर बृहस्पतिवार को बिजनौर से डा. आसिफ चौधरी और डा. शाकिर के नेतृत्व में एक टीम स्योहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और इमरान हुसैन की मौत की जांच की। स्वास्थ्य सहायकों और आशाओं की टीम बनाकर इमरान के घर के 100 मीटर की दूरी तक रहने वाले और बुखार पीड़ितों की जांच कराई गई। अधिकारियों ने बताया इमरान के परिजनों से मिलकर बीमारी और मौत की सभी रिपोर्ट देखी गई। रिपोर्ट से स्वाइन फ्लू से मौत की पुष्टि नहीं हुई। बड़े भाई ने बताया की डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली में इमरान को स्वाइन फ्लू का रोगी बताया गया था। सीएचसी के डा. अजित सिंह ने बताया कि टीम ने 150 घरों में बुखार रोगियों का सर्वे कराया। मगर, स्वाइन फ्लू जैसे बुखार के लक्षणों का एक भी रोगी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed