फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बाबा फुलसंदे वालों की जन्म उत्सव पर श्रद्धालुओं ने निकाली सदभावना शोभायात्रा

बाबा फुलसंदे वालों की जन्म उत्सव पर श्रद्धालुओं ने निकाली सदभावना शोभायात्रा

Sun, 20 Aug 2017 01:43 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
बाबा फुलसंदे वालों की जन्म उत्सव पर श्रद्धालुओं ने निकाली सदभावना शोभायात्रा
बिजनौर। एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा मंत्र के ऋषि सतपुरुष बाबा फुलसंदे वाले के जन्म उत्सव पर श्रद्धालुओं ने सद्भावना शोभायात्रा निकाली। श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाल बाबा के दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन

शोभायात्रा रामलीला मैदान से शुरू हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे तिरंगा था। भारत माता, भगवान शिव, यमराज, कार्तिकेय, सप्त ऋषियों की झांकी शामिल रहीं। इन झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। शोभायात्रा में देशभक्ति व परमेश्वर की स्तुति के गीत बजते रहे। शोभायात्रा में आगे की ओर शामिल श्रद्धालु आरती करते हुए व महिलाएं सिर पर कलश धारण करते हुए चल रहीं थीं। सबसे पीछे की ओर बाबा फुलसंदे वाले का रथ था। शोभायात्रा को जगह जगह रुकवाकर श्रद्धालुओं का स्वागत कर उन्हें नाश्ता कराया गया। शोभायात्रा रम्मू का चौराहा, मुख्य बाजार, सिविल लाइंस, शास्त्री चौक से होकर प्रदर्शनी मैदान पर पहुंचकर संपन्न हुई। सतपुरूष बाबा फुलसंदे वाले ने सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। शोभायात्रा के मुख्य संयोजक ट्यूबवेल कॉलोनी निवासी देशराज सिंह रहे। बाबा के अनुयायी निपेंद्र चौधरी ने बताया कि 20 अगस्त रविवार को बिजनौर स्थित काकरान वाटिका में सत्संग होगा। शोभायात्रा में करन सिंह, सुरेश, अनिल, शौनाथ, सत्यवीर, नरेंद्रनाथ, खेम सिंह आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed