{"_id":"5995e6554f1c1b60228b45af","slug":"81502996053-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू जिलाध्यक्ष ने किया खादर क्षेत्र का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू जिलाध्यक्ष ने किया खादर क्षेत्र का दौरा
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदक। गंगा कटान के कारण खादर क्षेत्र के किसानों की नष्ट हुई फसलों के कारण खादर किसानों की स्थिति दयनीय हो गई हैं। किसान फसल के मुआवजे के लिए सरकार की और देख रहे हैं , लेकिन कोई मदद मिलती नहीं दिखती। शुक्रवार को भाकियू के जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने पीड़ित गांवों का दौरा किया। किसानों को मुआवजा दिलाने को हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दिगंबर सिह ने जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह आदि के साथ खादर के गांव टीप, कुन्दनपुर, सीमली बादशाहपुर ,मिर्जापुर आदि का दौरा किया। किसानों की गंगा कटान के चलते बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे के लिये सरकार से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर सरकार किसानों को मुआवजा देने में आनाकानी करेगी तो उसके खिलाफ आंदोलन से पीछे नहीं हटा जाएगा ।खादर के किसानों को फसलों का मुआवजा हर हाल में दिलाया जाएगा।