{"_id":"597646c14f1c1b9c328b46ee","slug":"81500923585-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के मंदिर में दो शिक्षकों में जमकर चले लात-घूसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के मंदिर में दो शिक्षकों में जमकर चले लात-घूसे
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में दो शिक्षकों में मारपीट, निलंबित
बिजनौर।
ब्लॉक आकू के प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर मिलक में दो अध्यापकों में स्कूल में ही जमकर लात-घूंसे चले। दोनों में काफी देकर तक मारपीट होने पर ग्रामीणों को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस दोनों को थाने ले गई। बीएसए ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दूसरे विकास क्षेत्र के स्कूल में संबद्ध किया है।
सोमवार को ब्लॉक आकू के प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर मिलक में शिक्षक सत्यपाल सिंह व विपिन किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों में जमकर लात-घूंसे चले। शोर-शराबा होने पर काफी संख्या में ग्रामवासी भी स्कूल में पहुंच गए। ग्रामवासियों ने शिक्षकों को खूब खरी-खोटी सुनाई, पर शिक्षक मानने को तैयार नहीं हुए और काफी देर तक आपस में लड़ते रहे। बाद में ग्रामवासियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने बीएसए महेश चंद्र को भी शिक्षकों की मारपीट की जानकारी दी। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र से रिपोर्ट मांगी। उनकी रिपोर्ट पर बीएसए ने सत्यपाल सिंह व विपिन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बीएसए ने बताया कि शिक्षक विपिन कुमार को नजीबाबाद के प्राथमिक विद्यालय भोगपुर और सत्यपाल सिंह को ब्लॉक कोतवाली के प्राथमिक विद्यालय साबूवाला से संबद्ध कर दिया है।