फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बरसात के मौसम में अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी

बरसात के मौसम में अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी

Sun, 09 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
बरसात के मौसम में अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी
मौसमी बीमारियों ने पैर पसारे
विज्ञापन

बिजनौर।
बरसात का मौसम शुरू होते ही मौसमी बीमारियां जोर पकडने लगी हैं। अस्पतालों में इनसे पीड़ित मरीजों की तादाद बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में इन दिनों अधिकांश मरीज उल्टी-दस्त व बुखार के भर्ती हैं। चिकित्सकों ने मौसमी बीमारियों में सतर्कता बरतने को कहा है। नहीं तो मौसमी बीमारी जानलेवा भी हो सकती है।
बरसात शुरू होते ही मच्छरों का प्रकोप शुरू हो गया है। साथ ही उल्टी-दस्त, बुखार व सांस के मरीजों की मुश्किलें बढ़ने लगी है। अस्पतालों में उल्टी-दस्त, बुखार व सांस के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। चिकित्सक डॉ. योगेंद्र तिरखा के मुताबिक, पहले ओपीडी में करीब 150 मरीज रोज आते थे, लेकिन इन दिनों यह तादाद 250 से 275 तक पहुंच गई है। जिला अस्पताल में 102 बैड हैं। इनमें से 50 अधिक पर बुखार व उल्टी-दस्त के मरीज भर्ती हैं। उन्होंने उल्टी-दस्त, बुखार व सांस के मरीजों को सावधानी बरतने और अधिक परेशानी होने पर नजदीकी सरकारी अस्पताल में उपचार कराने को कहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राकेश मित्तल का कहना है कि बरसात के मौसम में मरीजों की संख्या बढ़ने लगती है। उल्टी-दस्त व बुखार के लिए सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त दवाइयां और सुविधाएं हैं। कोई भी परेशानी होने पर मरीज व तीमारदार उनसे संपर्क कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी के लिए जरूरी है सावधानी
डॉ. योगेंद्र तिरखा और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके सिंह के अनुसार, बीमारियों से बचने के लिए इस मौसम में सभी के लिए सावधानी बरतना जरूरी है। लोग बारिश में भीगने से बचें। बाजार के खाद्य पदार्थों का उपयोग नहीं करें। उबले हुए पानी और मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। घर में साफ-सफाई व कीटनाशक का छिड़काव करें। घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने दें। सांस के मरीज धूल और नमी से बचाव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed