फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   80 roads waiting for the code of conduct to be removed

80 सड़कों को आचार संहिता हटने का इंतजार

Thu, 17 Mar 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
80 roads waiting for the code of conduct to be removed
80 सड़कों को आचार संहिता हटने का इंतजार
विज्ञापन

बिजनौर। चुनाव बीत चुका है, आचार संहिता भी कुछ दिन में हट जाएगी और मौसम भी अनुकूल है। ऐसे में पीडब्ल्यूडी, जिला पंचायत और गन्ना विभाग जिले में 80 ग्रामीण संपर्क मार्गों की मरम्मत का काम शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इनकी निविदाएं जारी हो चुकी हैं। कुछ सड़कों की मरम्मत का काम भी चालू हो गया है। इस साल प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत भी सात सड़कों की मरम्मत होनी है।
वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले से पहले बजट के लिहाज से सड़कों के निर्माण पूरे करने होते हैं। अब इस बार विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लग गई। आचार संहिता से पहले नवंबर या दिसंबर में तारकोल की सड़कों को बनाया जाना संभव नहीं था। ऐसे में लोक निर्माण विभाग खंड बिजनौर ने निविदाएं आमंत्रित कर ली थीं। आचार संहिता से पहले निविदाओं से संबंधित काम निपटा लिया गया। हालांकि सड़कों की निर्माण या मरम्मत का काम सर्दी और आचार संहिता के चलते नहीं हो पाया। बता दें कि काली सड़क बनाने के लिए कम से कम 14 डिग्री सेल्सियस तापमान भी होना चाहिए। अब तापमान भी अनुकूल है और आचार संहिता की बंदिश भी नहीं है। ऐसे में सड़कों की मरम्मत के काम अगले महीने तक निपटा लिए जाएंगे। खासकर ग्रामीण संपर्क मार्ग की मरम्मत पर जोर रहना है। जिले में लोक निर्माण विभाग के अलग-अलग खंड समेत अन्य दूसरे विभाग भी सड़क की मरम्मत के काम निपटाएंगे।
विज्ञापन

इतनी सड़कों की होगी विशेष मरम्मत
विभाग सड़कों की संख्या
लोनिवि बिजनौर 23
लोनिवि नजीबाबाद 10
लोनिवि धामपुर 8
जिला पंचायत 30
गन्ना विभाग 9
जिले की सड़कों पर एक नजर
सड़क किमी संख्या
बड़े जिला मार्ग 267 14
अन्य जिला मार्ग 1365 122
ग्रामीण संपर्क मार्ग 3913 2238
राज्य मार्ग 417 10
नोट : ये आंकड़े लोक निर्माण विभाग के आधीन वाली सड़कों के हैं।
कोट
23 सड़कों की निविदाएं लगी हुई हैं। जिन पर जल्द काम शुरू होगा। कुछ सड़कों की मरम्मत की जाने लगी है। हालांकि नए वित्तीय वर्ष में कई अन्य प्रस्तावों के मंजूर होने की उम्मीद है। फिलहाल स्टेट हाईवे और बड़े जिला मार्ग को गड्ढामुक्त करने का काम भी शुरू कर दिया गया है - सुनील सागर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed