फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   729 couples tied in matrimony in the district

Bijnor News: जिले में 729 युगल दांपत्य सूत्र में बंधे

Thu, 15 Dec 2022 04:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
729 couples tied in matrimony in the district
नहटौर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नव दाम्पत्ति जोड़े को प्रमाण पत्र देते सीडीओ - फोटो : BIJNOR
जिले में 729 युगल दांपत्य सूत्र में बंधे
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 729 युगल दांपत्य बंधन में बंधे। इनमें 64 मुस्लिम जोड़े हैं। सबसे अधिक 118 शादी कोतवाली ब्लॉक में हुई, जबकि सबसे कम मात्र 25 शादी किरतपुर ब्लॉक में हुई है। संबंधित ब्लॉक के ब्लाक प्रमुखों ने शादियों में मौजूद रहकर नवदंपती को आशीर्वाद दिया। सीडीओ पूर्ण बोरा ने नहटौर के विवाह समारोह में प्रतिभाग किया। साथ ही सभी नवयुगल के सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की है।
शासन से जरुरतमंद युवक युवतियों का भविष्य संवारने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित हैं। योजना दो स्तर पर संचालित हैं। ब्लॉक और शहरी स्तर पर। जिला समाज कल्याण अधिकारी का कामकाज देख रहे जिला दिव्यांग अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि एक शादी में 51 हजार रुपये खर्च होते हैं। शादियों के सामान खरीद के लिए टेंडर डीएम स्तर से 11 नवंबर को हो गया था। सभी ब्लॉक को शादी की वांछित धनराशि पहले ही भेज दी गई थी।
विज्ञापन

अजय कुमार ने बताया कि जिले में 11 ब्लॉक है। बुधवार को नौ ब्लॉक में योजना के तहत 729 शादियां हुई हैं। 64 मुस्लिम जोड़ों की शादी हुई है। सभी शादियों पर 47.179 लाख धनराशि व्यय हुई है। प्रशासन की ओर से हर शादी में एक जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। सीडीओ पूर्ण बोरा ने मौहम्मदपुर देवमल, नहटौर आदि ब्लॉक में प्रतिभाग किया। धामपुर व स्योहारा ब्लॉक में स्थानीय व्यवस्था अपडेट नहीं होने से सामूहिक विवाह का कार्यक्रम स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितनी शादी
जिला समाज कल्याण अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि मोहम्मदपुर देवमल, नजीबाबाद, ब्लॉकों में 91-91 शादियां, हल्दौर ब्लॉक में 71, किरतपुर ब्लाक में 25, कोतवाली ब्लॉक में 118, नहटौर ब्लॉक में 64, अफजलगढ़ ब्लॉक में 90, नूरपुर ब्लॉक में 89 और जलीलपुर ब्लॉक में 90 विवाह हुए।

कोतवाली देहात में मुख्यमंत्री सामूहरकि विवाह कार्यक्रम में उपस्थित जोड़े

कोतवाली देहात में मुख्यमंत्री सामूहरकि विवाह कार्यक्रम में उपस्थित जोड़े- फोटो : BIJNOR

हल्दौर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नव दाम्पत्ति जोड़े को प्रमाण पत्र देते अतिथिग

हल्दौर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नव दाम्पत्ति जोड़े को प्रमाण पत्र देते अतिथिग- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed