फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के सफल संचालन को केंद्रों व्यवस्थापकों की बैठक संपन्न

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के सफल संचालन को केंद्रों व्यवस्थापकों की बैठक संपन्न

Sun, 10 Mar 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के सफल संचालन को केंद्रों व्यवस्थापकों की बैठक संपन्न
सीबीएसई परीक्षा के केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक संपन्न
विज्ञापन

धामपुर। पुष्प निकेतन स्कूल में रविवार को जिले के सभी सीबीएसई, मान्यता प्राप्त, स्कूलों के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। जिसमें संचालित बोर्ड परीक्षाओं के सफल संचालन करने, परीक्षा के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं के निदान पर चर्चा हुई। सभी केंद्राध्यक्षों ने नियमावली के अंतर्गत कार्य करने का निर्णय लिया।

विद्यालय में संपन्न हुई बैठक में केंद्र व्यवस्थापकों ने कहा कि अभिभावकों की भी यह जिम्मेदारी हो जाती है कि वे निर्धारित समय पर अपने बच्चों को परीक्षा केन्द्र पर भेजें। सीबीएसई ने विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र और अभिभावकों को लिखे पत्र में यह स्पष्ट कर दिया है कि अभिभावक परीक्षा पूर्व अपने बच्चे के केंद्र का निरीक्षण कर आए। ताकि परीक्षा के दिन बच्चे को समय पर पहुंचाया जा सके। प्रवेश-पत्र पर अभिभावकों के भी हस्ताक्षर करवाये गए हैं। प्रवेश-पत्र पर यह स्पष्ट रूप से लिखा है कि स्कूल परिसर में 9 बजे से ही प्रवेश प्रारंभ हो जाता है और 9.45 पर सभी परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में पहुंच जाते हैं। 10 बजे के बाद स्कूल में किसी भी परीक्षार्थी का प्रवेश नहीं होगा। आग्रह किया गया है कि वे 9.30 बजे से पहले परीक्षा केंद्र पर स्कूल-ड्रेस व आईडी के साथ अपने बच्चे की उपस्थिति सुनिश्चित करें। बैठक में इंद्रपाल सिंह (सचिव बिजनौर), डॉ. संजीव राठी (कोषाध्यक्ष), घटा दीक्षित (सहायक सचिव), विनय चौधरी (अध्यक्ष, बिजनौर स्कूल फेडरेशन) एवं प्रणय मनू (सचिव, बिजनौर स्कूल फेडरेशन) सीटी कोआर्डिनेटर सीसीएसई डॉ. सीमा विश्वास (प्राचार्या एवं केंद्राध्यक्ष) मॉर्डन ऐरा पब्लिक स्कूल-बिजनौर रहीं। संचालन पुष्प निकेतन स्कूल की प्रधानाचार्या रश्मि रेखा ने किया। बैठक में एके शर्मा, मैराजउद्दीन, शमीना अहमद, डॉ आदेश पांडेय, सुचित्रा मालवीय, विनय चौधरी, अंकुर त्यागी, डॉ. सरजीत सिंह, अमित सहगल, आशा त्यागी और महिपाल सिंह ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed