फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आभास महासंघ का बंद रहा बेअसर,

आभास महासंघ का बंद रहा बेअसर,

Wed, 06 Mar 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
आभास महासंघ का बंद रहा बेअसर,
आभास महासंघ का बंद रहा बेअसर
विज्ञापन

बिजनौर। संविधान बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर जिले में भारत बंद बेअसर रहा। आभास महासंघ कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम सदर को देकर औपचारिकता पूरी की। जबकि 17 संगठनों से बंद का आह्वान किया गया था।
मंगलवार को जिला प्रभारी कमल सिंह के नेतृत्व आभास महासंघ कार्यकर्ता तहसील में एकत्रित हुए और एसडीएम सदर को ज्ञापन दिया। संविधान बचाओ संघर्ष समिति की ओर से भारत बंद का आह्वान किया गया था। जिले में भारत बंद पूरी तरह से बेअसर रहा। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को देकर औपचारिकता पूरी की। ज्ञापन में बताया कि भारत की लगभग 90 प्रतिशत जनसंख्या यहां की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और आदिवासी समाज है। देश की आजादी से आज तक इनके हितों के लिए समय-समय पर सभी सरकारों ने सैकड़ों कल्याणकारी योजनाएं बनाई और इन वर्गों के उत्थान की बड़ी-बड़ी गारंटी देने के वादे किए। परंतु धरातल पर आज भी एक या दो प्रतिशत समाज को छोड़ दिया जाए तो बाकी समाज की स्थिति दयनीय बनी है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से कराने, आर्थिक आधार पर दस प्रतिशत आरक्षण समाप्त करने, देश के सभी विश्वविद्यालयों में 13 रोस्टर प्रणाली को समाप्त कर 200 प्वाइंट रोस्टर प्रणाली बहाल कराने, सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में दिए गए आदिवासियों के अधिकारों के विरुद्ध निर्णय को भारत सरकार से विधेयक लाकर वन अधिकार अधिनियम आदिवासियों के हित में पास कराने, केंद्र और प्रदेश सरकारों में कर्मचारियों की नियुक्ति संविदा मानदेय अस्थायी या एनजीओ आदि सभी तरीकों को समाप्त कर सरकार द्वारा कर्मचारियों की स्थायी नियुक्तियां या भर्तियां कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जिला महासचिव राजेंद्र सिंह, जिला सचिव हीरा सिंह, गामेंद्र सिंह, मगन सिंह, पवन कुमार, सुरेश चंद्र भारती, तेजवीर सिंह, नितिन कुमार, राजवीर, आसिफ अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed