फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भगवान आशुतोष जलाभिषेक बिजनौर

भगवान आशुतोष जलाभिषेक बिजनौर

Tue, 05 Mar 2019 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
भगवान आशुतोष जलाभिषेक बिजनौर
हर-हर महादेव के जयकारों के साथ भगवान आशुतोष का जलाभिषेक
विज्ञापन

बिजनौर। बम-बम भोले और हर हर महादेव के जयकारों से मंदिर और शिवालय गूंज उठे। शिव भक्तों ने भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, धतूरा, बेर आदि चढ़ाकर शिवलिंगों को पंचामृत से स्नान कराया और कांवड़ से गंगाजल चढ़ाकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर मंदिरों में देर रात से भीड़ रही। व्यवस्था को बनाने में मंदिरों पर पुलिस बल तैनात रहा। लोग अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान भोले की विधि विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। भक्तों ने रात में व्रतों का परायण किया।
जिले में सोमवार को महाशिवरात्रि पर्व अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान भोले के भक्तों ने भगवान आशुतोष को पंचामृत से स्नान कराकर प्रसाद चढ़ाया। देर रात से शिव मंदिरों में गंगा जल चढ़ाने के लिए भारी भीड़ लगी रही। भोले के भक्तों ने शिव जी को विभिन्न पवित्र वस्तुओं से पूजन एवं अभिषेक किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, अबीर, गुलाल, बेर आदि चढ़ाकर भोले को प्रसन्न किया। भक्तों ने उपवास रखे और शाम को व्रतों का पारायण किया।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस दिन शिवभक्त एवं शिव में श्रद्धा रखने वाले लोग व्रत उपवास रखते हैं और विशेष रूप से भगवान शिव की आराधना करते हैं। मान्यता है कि इस दिन ब्रह्मा के रुद्र रूप में मध्यरात्रि को भगवान शंकर का अवतरण हुआ था। इसी दिन भगवान शिव ने तांडव कर अपना तीसरा नेत्र खोला था और ब्रह्मांड को इस नेत्र की ज्वाला से समाप्त कर दिया था। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा लंगोटिया मंदिर, बाबा हरिहर मंदिर, श्री महाकालिका मंदिर, गीता नगरी स्थित शिव मंदिर, खारी के श्री झारखंडी मंदिर, शीतला माता मंदिर, श्री चामुंडा धाम, गांव छितावर के श्री ठाकुरद्वारा, श्री झारखंडी शिव मंदिर आदि में भगवान शिव को जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलाभिषेक कर किया संकल्प पूरा
मंडावर/कोतवालीदेहात। महाशिवरात्रि पर मंदिरों में कांवड़ियों की भीड़ उमड़ी रही। कांवड़ियों ने महादेव का जलाभिषेक कर संकल्प पूरा किया।
मंडावर में गांव तीतरवाला के निकट स्थित पौराणिक गौरी शंकर मंदिर पर क्षेत्र के 100 गांव से अधिक के श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर प्रार्थना की। सोमवार आधी रात्रि से मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई। सोमवार को भी शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए लंबी कतारें लगी रही। कोतवाली देहात में गांव शादीपुर, बरूकी, गारवपुर, शादीपुर बस स्टैंड, हाजीपुर, कोतवाली, बेगमपुर शादी, रोशनपुर प्रताप, जगन्नाथपुर उर्फ राण्डोवाला, करौंदा चौधर आदि स्थानों पर स्थित शिव मंदिरों में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की गई और भजन कीर्तन का भी मंदिरों पर आयोजन किया गया।


देशभक्ति के नारे भी लगाए
बरुकी/किरतपुर। क्षेत्र भर में शिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र भर के मंदिरों में जलाभिषेक किया गया। बरुकी,शादीपुर, पमडावली, बाँकपुर,शाहपुर ,पीपलसाना, गनोरा, कुमहेड़ा सहित कई गांव के शिव मंदिरों में पूजा अर्चना की गई और जलाभिषेक किया गया। वहीं किरतपुर में महाशिवरात्रि पर्व पर शिव भक्तों द्वारा किए गए धर्माचरण के साथ साथ देशभक्ति का जज्बा शिव भक्तों के सिर चढ़कर बोला। मंदिरों में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया। वहीं भारत माता के चित्र पर भी जल पुष्प चढ़ाए गए। प्राचीन शिव मंदिर हरिहर मंदिर मोतीचूर मंदिर नंदलाल देवता मंदिर थाना प्रांगण स्थित शिव मंदिर बालाजी मंदिर श्री नीलेश्वर महादेव मंदिर देवा शंकर मंदिर बाबा चैनपुरी शिव मंदिर सत्यनारायण मंदिर आदि अनेक मंदिरों में भगवान शिव की पूजा की गई । श्री राम मंदिर के संस्थापक जुगल किशोर कालरा ने बताया कि शिव भक्तों ने भगवान शिव की आराधना के साथ भारत माता के चित्र पर भी जल पुष्प चढ़ाकर देशभक्ति के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed