{"_id":"5c6c4c7fbdec2256b8080464","slug":"71550601343-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव नसीरी में फूंका पाकिस्तान का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव नसीरी में फूंका पाकिस्तान का पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नसीरी में फूंका पाकिस्तान का पुतला
बिजनौर/हल्दौर। गांव नसीरी में पुलवामा में सैनिकों पर हुए हमले पर रोष जताया गया। गांव वालों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मंगलवार शाम गांव वालों ने एकत्र होकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि पाकिस्तान कायरों की तरह छिपकर वार करता है। उसके हमले में सेना के जवान शहीद हो रहे हैं। लेकिन अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश की सेना आतंकवादियों और पाकिस्तान से शहादत का पूरा हिसाब लेगी। वक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। इसके बाद मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान मामराज सिंह, हुकम सिंह, धर्मेंद्र, बलराम, लाखन सिंह, जसवंत सिंह आदि गांव वाले मौजूद रहे।
वहीं, हल्दौर के गांव चांदा नंगली में ग्रामीणों ने देश के अमर शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकाला और पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रकट किया। भाकियू के ब्लॉक उपाध्यक्ष चौधरी, जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान आराधना, नेहा, बाबूराम आर्य, देवेंद्र प्रधान, सुशील कुमार, लक्की, विकास कुमार, कनक आदि रहे।