फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ग्रंथी से अभद्रता पर सिख समाज लामबंद

ग्रंथी से अभद्रता पर सिख समाज लामबंद

Sat, 19 Jan 2019 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
ग्रंथी से अभद्रता पर सिख समाज लामबंद
नजीबाबाद। डंपर से बाइक टकराने के बाद स्टोन क्रशर कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया है। सिख समुदाय के लोगे ने तहसील पहुंच कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि डंपर चालक और हेल्पर ने अपने साथियों के साथ धार्मिक स्थल पहुंच कर हंगामा किया और ग्रंथी के साथ अभद्रता की। वहीं स्टोन क्रेशर कर्मचारियों की ओर से डंपर में तोड़फोड़ करने और मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव जट्टीवाला स्थित सिद्धबली स्टोन क्रेशर पर खनन सामग्री लेकर आ रहे डंपर ने बाइक सवार अंग्रेज सिंह को शुक्रवार को टक्कर मार दी। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। जट्टीवाला, बीरूवाला, मथुरापुरमोर, बड़िया सहित कई क्षेत्रों के सिख समुदाय के बड़ी संख्या में लोगों ने शनिवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामप्रधान निरमल सिंह काला, सरदार इकबाल सिंह, सरदार अवतार सिंह, सुरजीत सिंह, शीशा सिंह, जरनैल सिंह, गुरमीत सिंह, सतनाम सिंह, बलविंदर सिंह, जसवंत सिंह, साहब सिंह के नेतृत्व में तहसील पहुंचे सिख समुदाय के लोगों ने एसडीएम डा. पंकज कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अनाधिकृत रूप से अवैध खनन सामग्री लेकर गुजर रहे स्टोन क्रशर के डंपर ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी फिर जट्टीवाला गुरुद्वारा पहुंच कर स्टोन क्रशर कर्मचारियों और डंपर चालक एवं परिचालकों ने गुरुद्वारा के ग्रंथी सरदार गुरदीश सिंह से अभद्रता की। वहीं एसडीएम ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं स्टोन क्रशर के प्रबंधक प्रदीप शर्मा की ओर से जट्टीवाला निवासी अंग्रेज सिंह व आठ अज्ञात के खिलाफ डंपर में तोड़फोड़ करने तथा मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विरोध करने वालों में चरन सिंह, मंजीत सिंह, धीर सिंह, परनाम सिंह, जीत सिंह, त्रिलोक सिंह सहित अनेक ग्रामीण शामिल रहे।
नियम विरुद्ध संचालित हैं स्टोन क्रेशर
नजीबाबाद । सिख समुदाय ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्राम मो. अमीखानपुर उर्फ जट्टीवाला में आबादी के नजदीक स्टोन क्रेशर की नियम विरुद्ध स्थापना को चुनौती दी। उन्होंने स्टोन क्रशर स्थापना के मानकों के शासनादेश की प्रति भी एसडीएम को सौंपी। ग्रामीणों का आरोप है कि स्टोन क्रेशर क्षेत्र में तीन स्कूल हैं। बच्चों के आवागमन के रास्ते से डंपर आदि खनन वाहन निकलते हैं जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सिख समुदाय ने एसडीएम से स्टोन क्रेशर स्थापना के मानकों की जांच कर स्टोन क्रशर का लाइसेंस निरस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed