फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   स्यालदाह एक्सप्रेस में डेढ़ सप्ताह तक आरक्षण रद्द

स्यालदाह एक्सप्रेस में डेढ़ सप्ताह तक आरक्षण रद्द

Wed, 16 Jan 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
स्यालदाह एक्सप्रेस में डेढ़ सप्ताह तक आरक्षण रद्द
स्यालदाह एक्सप्रेस रद्द, यात्री परेशान
विज्ञापन

नजीबाबाद। रेलवे ने कोलकाता से जम्मूतवी के बीच चलने वाली स्यालदाह एक्सप्रेस का यात्रियों को सूचना दिए बिना संचालन रद्द कर दिया। बुधवार को प्रात: जम्मूतवी से कोलकाता जाने वाली स्यालदाह एक्सप्रेस 13152 डाउन ट्रेन नजीबाबाद न पहुंचने से यात्री घंटों ट्रेन का इंतजार करते रहे। सूचना पट पर भी ट्रेन रद्द होने की सूचना अंकित नहीं थी। ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर से संपर्क करने पर स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल से जानकारी लेकर यात्रियों को ट्रेन रद्द होने की सूचना दी।

वहीं, कोलकाता से जम्मूतवी के लिए चलने वाली स्यालदाह एक्सप्रेस 13151 अप भी बुधवार को संचालित नहीं हुई, जिससे यात्री परेशान रहे। प्रभारी स्टेशन अधीक्षक अरविंद कुमार ने स्टेशन को ट्रेन रद्द होने के संबंध में सूचना न होने की जानकारी दी। रेलवे ने स्यालदाह एक्सप्रेस के आरक्षण जनवरी के अंतिम सप्ताह तक रद्द कर दिए हैं। रेलवे आरक्षण के अनुसार कोलकाता से 27 जनवरी 2019 को अप दिशा की स्यालदाह एक्सप्रेस रवाना होकर 29 जनवरी 2019 को नजीबाबाद पहुंचेगी। जबकि जम्मूतवी से 30 जनवरी को रवाना होने वाली डाउन दिशा की स्यालदाह एक्सप्रेस 31 जनवरी को नजीबाबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed