फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   देश के विकास के लिए जनता की राय जानी

देश के विकास के लिए जनता की राय जानी

Thu, 13 Dec 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
देश के विकास के लिए जनता की राय जानी
ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी
विज्ञापन

हल्दौर/स्योहारा। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार त्यागी, पिछड़ा वर्ग के जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांव पैजनियां, मलपुरा, भवानीपुर आदि गांवों में पदयात्रा निकालकर भाजपा की उपलब्धियां गिनाई।

पदाधिकारियों ने बताया कि भाजपा सरकार में गुंडाराज, चोरी, लूट, डकैती आदि अपराधों का ग्राफ गिरा है। धर्मेंद्र सैनी ने कहा कि महिला सुरक्षा के प्रति सरकार सक्रिय रही है और पिछड़ों को सम्मान मिला है। भाजपाइयों ने डोर टू डोर जाकर सरकार की योजनाओं का लाभ पाने वाले पात्रों से बात की। यात्रा सेक्टर प्रभारी गेंदा सिंह, बशेश्वर दयाल त्यागी, मनोज शर्मा, अमित त्यागी, ओमप्रकाश सैनी, करन सिंह यादव, छोटे सिंह सैनी, ग्राम प्रधान सरेशा देवी, देवेंद्र त्यागी आदि शामिल रहे। स्योहारा में भाजपा नेता आयुष चौहान के नेतृत्व में नगर पंचायत सहसपुर में मोहल्ला सरायकलां, शेखान उत्तरी, शेखान तलाई पहुंचकर लोगों को भाजपा की नीतियों एवं प्रदेश, केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मंडल महामंत्री सुरेश चंद्र, सेक्टर संयोजक दिलशाद खां, ओमप्रकाश सिंह, प्रदीप विश्नोई, अकील अहमद, शकील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed