{"_id":"5bafc9c9867a557fe2537ab1","slug":"71538247113-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया प्रेमधाम आश्रम का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया प्रेमधाम आश्रम का दौरा
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांगों की सेवा का दिव्य आश्रम है प्रेमधाम : डीएम
नजीबाबाद। प्रेमधाम आश्रम दिव्यांगों की सेवा का दिव्य आश्रम है। मानवता की सच्ची सेवा दिव्यांगों और बेसहारा लोगों की मदद है। डीएम अटल कुमार राय ने नजीबाबाद के प्रेमधाम आश्रम भ्रमण के दौरान यह बात कही।
जिलाधिकारी अटल कुमार राय ने सैंट मेरीज स्कूल बिजनौर के प्रबंधक मैथ्यू जौन के साथ प्रेमधाम आश्रम का भ्रमण किया। डीएम ने आश्रम में दिव्यांगों की सेवा के लिए किए गए प्रबंध, शिक्षा और आत्मर्निभरता के क्षेत्र में दिव्यांगों को प्रेरित करने की प्रशंसा की। डीएम अटल कुमार राय ने कहा कि मानव सेवा में दिव्यांगों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म और इंसानी सेवा है।
एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा ने प्रेमधाम आश्रम संचालकों की दिव्यांगों के लिए की जा रही सेवा को अतुलनीय बताया। फादर शिबु थॉमस, फादर बेनी तकेकरा, राजीव शर्मा के निर्देशन में दिव्यांगों में जाफरी, ओंकार, जोसेफ, आदिल, विकास, विशाल, गोलू ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय यादव, राजन टंडन गोल्डी, तेजबल त्यागी, कपिल सराफ, आशा रजा, चमन कुमार, आशु अग्रवाल ने भी दिव्यांगों के भविष्य को संवारने के लिए की जा रही मिश्नरी भावना की सराहना की। कार्यक्रम में होली फैमली स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर शीजा, प्रबंधक लीया पीटर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।