{"_id":"5babdfbf867a55012c3511cb","slug":"71537990591-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों से दूध और तहरी के नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों से दूध और तहरी के नमूने भरे
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। खाद्य सचल टीम ने बुधवार को तहसील हसनपुर और अमरोहा शहर में मिड-डे-मील में परोसे जा रहे दूध और तैयार भोजन की चेकिंग को अभियान चलाया। स्कूलों से दूध और तहरी के नमूने भरे गए। इसके अलावा सड़े गले तीन किग्रा अनार और दस दर्जन केला नष्ट कराया गया।
तहसील हसनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय शाहपुर कला से बच्चों को परोसे जा रहे तैयार दूध और तैयार तहरी का नमूना लिया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय शाहपुर कला से भी दूध और तहरी, प्राथमिक विद्यालय कासिहा हसनपुर से तहरी का नमूना भरा गया। वहीं अमरोहा शहर में प्राथमिक विद्यालय दानिशमंदान और कुरैश कन्या से तैयार तहरी और उबले दूध का नमूना जांच लिया गया। आईईसी प्रोग्राम के तहत प्राथमिक विद्यालय कन्या बालक दानिशमंदन में बच्चों को मिलावट पहचानने और बचाव के तरीके समझाए गए। पर्सनल हाइजीन के संबंध में बताया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज गुप्ता ने बताया की सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। अमरोहा शहर में सड़े गले कटे फटे फल विनष्टीकरण का अभियान चलाया गया। इसके तहत तीन किलो अनार और 10 दर्जन केले नष्ट कराए गए। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीके जयंत, तनमय अग्रहरि, विजय कुमार, महेश कुमार मौजूद रहे।