फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   लकड़ी भरे ट्रैक्टर ट्राली ने बिजली के खंबे तोड़े, घंटो रास्ता बंद रहा

लकड़ी भरे ट्रैक्टर ट्राली ने बिजली के खंबे तोड़े, घंटो रास्ता बंद रहा

Wed, 12 Sep 2018 12:54 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
लकड़ी भरे ट्रैक्टर ट्राली ने बिजली के खंबे तोड़े, घंटो रास्ता बंद रहा
लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बिजली के खंभे तोड़े
विज्ञापन

जलीलपुर। गांव जलीलपुर में ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली ने बिजली के चार खंभे तोड़ दिए। इससे हुए फाल्ट से दर्जनों उपभोक्ताओं के लाखों रुपये के बिजली उपकरण फुंक गए। ग्रामीणों ने शोर मचा कर बमुश्किल ट्रैक्टर को रोका। रास्ते पर खंभे गिरने से घंटो तक यातायात बाधित रहा।

मंगलवार सुबह लकड़ी से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने गांव जलीलपुर में बिजली के चार खंभों को तोड़ दिया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर टूटे खंभों और एलटी विद्युत लाइनों को दूर तक घसीट कर ले गया। विद्युत लाइनों के आपस में टकराने से उपभोक्ताओं के बिजली उपकरण तेज आवाज के साथ फुंक गए। करीब चार घंटे तक बास्टा-जलीलपुर रोड बंद रहा। क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई। गांव वालों ने ट्रैक्टर चालक नौशाद को पकड़ लिया और बाद में बिजली कर्मचारियों को सौंप दिया। ग्रामीणों गौतम सिंह, बबलू कुमार, रोहिताश सिंह, दयाराम सिंह, सोमपाल सिंह, बलबीर सिंह आदि का कहना है कि उपकरण फुंकने से उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बिजली घर जलीलपुर के अवर अभियंता मनोज शर्मा ने बताया पुलिस को तहरीर दे दी है, लाइनों को ठीक कराया जा रहा है। ट्रैक्टर ट्रॉली जिला अमरोहा के गांव शेरपुर ढोटी से रात मे लकड़ी भर कर सहारनपुर जा रहा था। अमरोहा जिला की तहसील धनौरा के गंगा खादर क्षेत्र से बिजनौर होकर अन्य स्थानों को लकड़ी आदि माल भर कर जाने वाले वाहनों के लिए गांव देहात का यह रास्ता मुफीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed