{"_id":"5b7db71642c7924675342859","slug":"71534965526-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के ही नहीं विदेशियों के भी प्रिय नेता थे अटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के ही नहीं विदेशियों के भी प्रिय नेता थे अटल
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर। पच्चीस अगस्त को निकलने वाली अस्थि कलश यात्रा को लेकर भाजपाइयों ने बैठक कर रणनीति बनाई। बैठक में वक्ताओं ने अस्थि कलश यात्रा को सफल बनाने पर बल दिया।
बुधवार को नगर अध्यक्ष अतुल गर्ग के आवास पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर ने कहा कि अटल जी देश के ही नहीं विदेशों के भी प्रिय नेता थे। उन्होंने पोखरण में परमाणु परीक्षण, लाहौर बस सेवा समेत तमाम निर्णय देश हित में लिए। इसलिए वह हमेशा याद किए जाएंगे। नगर अध्यक्ष ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा 25 अगस्त को 11 बजे मैथिली गार्डन के सामने आएगी। इस अस्थि कलश यात्रा को श्रद्धांजलि देने के लिए सभी कार्यकर्ता पहुंचेंगे। रुखालू मंडल और आदमपुर मंडल के सभी कार्यकर्ता नगर में पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। कलश यात्रा बाद में मनोटा, गजरौला रजबपुर, जोया, पाकवाड़ा होते हुए रामगंगा में विसर्जित की जाएंगी। कार्यक्रम के संयोजक विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी और सहसंयोजक नगर अध्यक्ष होंगे। इस दौरान उषा शर्मा, नीरज त्यागी, अंकुर अग्रवाल, संजय सहदेव, मोहित अग्रवाल, संजय टाटा आदि मौजूद रहे।