{"_id":"5b71da6a42c792420976b5cc","slug":"71534188138-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील के चार बड़े बाकीदारों की चल , अचल संपति होगी कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील के चार बड़े बाकीदारों की चल , अचल संपति होगी कुर्क
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार बड़े बकायादारों की संपत्ति होगी कुर्क
धामपुर। तहसीलदार भान सिंह ने बताया कि 16 अगस्त को धामपुर के सबसे बड़े बकायादार चार लोगों की चल अचल संपत्ति को कुर्क किया जाएगा। इनमें गांव रायपुर मलूक के अनिल कुमार, आकेश कुमार, धीरज निरंजन ने पंजाब नेशनल बैंक से साढ़े तीन लाख का ऋण लिया था। आकेश की मौत हो चुकी है, लेकिन ऋण अभी तक जमा नहीं किया गया। नींदडू के सरदार अहमद पुत्र जफर अहमद ने ओरिएंटल बैंक की धामपुर शाखा से साढ़े पांच लाख का ऋण लिया था। सहसपुर के राशिद हुसैन पुत्र शाहिद हुसैन ने धामपुर एचडीएफसी और केनरा बैंक से करीब नौ लाख का ऋण लिया था। गांव अलादीनपुर भोगी निवासी वीर सिंह पुत्र बसंत सिंह ने सर्व यूपी ग्रामीण बैंक से साढ़े पांच लाख का ऋण ले रखा है। इन चारों बकायादारों की चल, अचल संपत्ति को तहसील में 16 अगस्त को नीलाम किया जाएगा। रमेश सिंह पुत्र फूल सिंह गांव चतरपुर पर 3,16000 रुपये मोटर एक्सीडेंट क्लेम बकाया है। कई बार नोटिस जारी किए, लेकिन इनके द्वारा भी अभी तक क्लेम को जमा नहीं किया गया। इनकी संपत्ति को 28 अगस्त को नीलाम होगी।