फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सहकारी संघ के महाप्रबंधक पर लगाए आरोपों की जांच शुरू

सहकारी संघ के महाप्रबंधक पर लगाए आरोपों की जांच शुरू

Sat, 28 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
सहकारी संघ के महाप्रबंधक पर लगाए आरोपों की जांच शुरू
सहकारी संघ के महाप्रबंधक पर लगाए आरोपों की जांच शुरू
विज्ञापन

नूरपुर। नूरपुर सहकारी संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार की ओर से मुख्यमंत्री के जनता दरबार में महाप्रबंधक पर लगाए गए आरोपों की जांच शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री के जनता दर्शन के प्रभारी अधिकारी ने सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव को प्रकरण में जांच कराकर आख्या देने के निर्देश दिए हैं।

नूरपुर सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष विनोद कुमार ने 13 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में पेश होकर संघ के एमडी आनंद कुमार के विरुद्घ शिकायती पत्र दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि मार्च माह में संघ के भवन की मरम्मत कराने के संबंध में एक प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर सहायक निबंधक बिजनौर ने एमडी आनंद कुमार को संचालक मंडल की बैठक कराकर प्रस्ताव कराने के निर्देश दिए थे। एमडी ने आदेश के बाद भी बैठक नहीं कराई गई। इसके अलावा एमडी ने संघ के 73 क्विंटल गेहूं बेचकर उनको कहीं दर्ज नहीं किया। किसानों से वसूल की गई कर्ज की रकम की किसानों को रसीद नहीं दी गई। उन्होंने सभी प्रकरण की जांच कराकर एमडी के विरुद्घ कार्रवाई की मांग की थी। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की जांच कराने के आदेश दिए थे। इस पर जनता दरबार के प्रभारी अधिकारी आनंद मोहन उपाध्याय ने प्रमुख सचिव सहकारिता को पूरे प्रकरण की जांच कराकर आख्या देने के निर्देश दिए हैं। प्रमुख सचिव के आदेश पर निबंधक सहकारी समिति ने प्रकरण में जांच शुरूकर दी है। जांच शुरू होने से संघ के कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed