फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह पकड़ा, 3र गिरफ्तार, 9 बाइक बरामद

अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह पकड़ा, 3र गिरफ्तार, 9 बाइक बरामद

Fri, 20 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह पकड़ा, 3र गिरफ्तार, 9 बाइक बरामद
आदमपुर पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सदस्यों की निशानदेही पर कीकर के जंगल में नौ बाइक बरामद हुई। गिरोह के सदस्य मुरादाबाद, नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली से बाइक चोरी कर आसपास के क्षेत्रों में बेचते हैं। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस दफ्तर में चोर गिरोह का खुलासा करते हुए एसपी सुधीर कुमार ने बताया कि बुधवार की रात आदमपुर इंस्पेक्टर आरपी शर्मा फोर्स के साथ रहरा गंवा रोड पर गुरैठा भट्ठा के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी पुलिस की बाइक सवार तीन बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जहां घेराबंदी कर आदमपुर के गांव ओगारपुर निवासी सतपाल, संभल के नखासा थाना के गांव खगुपुरा निवासी नूर मोहम्मद और हसनपुर कोतवाली के गंगाचोली निवासी संजय को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इनके कब्जे कब्जे से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। एसपी के मुताबिक पकड़े गए बदमाश अंतजनपदीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य निकले। जिनकी निशादेही पर गांव खरपड़ी में कीकर के जंगल से नौ बाइकें बरामद की गई। तीनों बदमाशों ने वाहन चोरी की कई घटनाओं को स्वीकार किया है। गिरोह के सदस्य मुरादाबाद, नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली से बाइक चोरी कर आस-पास के क्षेत्रों में बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed