{"_id":"5af1e96a4f1c1b9e098b8d6e","slug":"71525803370-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर स्वामी को पत्नी शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर स्वामी को पत्नी शोक
Updated Tue, 08 May 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल स्टोर स्वामी को पत्नी शोक
नजीबाबाद। मेडिकल स्टोर स्वामी नसीम सिद्दीकी पत्नी शाहजहां की ब्रेनहेंब्रेज से उपचार के दौरान सीएमआई देहरादून में मृत्यु हो गई। केमिस्ट एडं ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने मकबरा निवासी नसीम सिद्दीकी की पत्नी के निधन पर संवेदना व्यक्त की। पूर्व चेयरमैन मुअज्जम खां, सलिल विद्यार्थी, अश्वनी शर्मा, मो. जाकिर, नरेश कुमार सहित मेडिकल स्टोर स्वामियों एवं नागरिकों ने पत्नी शोक पर संवेदना व्यक्त की।
चिकित्सक से परिजनों ने की मारपीट
रायपुर सादात। नजीबाबाद निवासी डॉ. शीलकांत वर्मा के रायपुर स्थित क्लीनिक पर पहुंचकर उनकी पत्नी और पुत्र ने पारिवारिक कलह के चलते मारपीट की। जिससे हंगामा हो गया। क्षेत्रवासियों ने चिकित्सक के पुत्र को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। डॉ. शीलकांत वर्मा ने अपनी पत्नी संपत्ति देवी और बेटे यशवीर पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है।
पत्नी के खिलाफ सौंपी तहरीर
रायपुर सादात। एक अधेड़ उम्र महिला अपने पति को झांसा देकर हजारों की नगदी, घरेलू सामान और पशु लेकर अपने माइके चली गई। भोगली निवासी 60 वर्षीय रामकुमार ने पुलिस को पत्नी के खिलाफ तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन
विद्युत चोरी करते पकड़ा
नांगलसोती। एसडीओ अशोक कुमार, जेई नवनीत कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विद्युत चेकिंग अभियान में नांगलसोती के शहजादपुर निवासी कई उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन के बावजूद विद्युत चोरी करते पकड़ा गया। विद्युत निगम के जेई की ओर से अनीता, शाहिद, लव कुमार, जगदेव, रामनिवास सहित छह लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी की रिपोर्ट सौंपी गई है।