फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   डिजिटल पोल पर अनाधिकृत रूप से लगा दिए गए होर्डिंग्स

डिजिटल पोल पर अनाधिकृत रूप से लगा दिए गए होर्डिंग्स

Tue, 20 Mar 2018 11:12 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
डिजिटल पोल पर अनाधिकृत रूप से लगा दिए गए होर्डिंग्स
नजीबाबाद । करोड़ों की लागत और बड़ी मशक्कत के बाद बनकर तैयार हुए डबल फाटक फ्लाईओवर पर प्रशासन को शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार है। फ्लाईओवर पर लगे स्ट्रीट लाइट से अब तक पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं की गई है, जबकि पोल पर अनाधिकृत रूप से होर्डिंग्स लटका दिए गए हैं।
विज्ञापन

नगर के बीचोंबीच दो राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े नवनिर्मित डबल फाटक फ्लाईओवर से 15 जनवरी को सड़क यातायात शुरू कर दिया गया था। फ्लाईओवर से स्थानीय लोगों के साथ साथ हर एक श्रेेणी के वाहनों का हर समय आवागमन रहता है, लेकिन राज्य सेतु निगम मेकेनिकल विभाग द्वारा फ्लाईओवर पर डिजिटल स्ट्रीट लाइट पोल लगाए गए। पोल लगाने के करीब दो माह बाद भी रात में फ्लाईओवर पर पथप्रकाश की व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि मौका पाकर लोगों ने स्ट्रीट लाइट पोल पर होर्डिंग्स लगाने शुरू कर दिए हैं। बीते एक सप्ताह में कुछ राहगीर रात के समय फ्लाईओवर पर भारी वाहनों की साइडें लगने से गिरकर घायल भी हो चुके हैं। फ्लाईओवर से गुजरने वाले लोगों सुरेंद्र कश्यप, संजीव ठाकुर, राजपाल सिंह, विनायक चतुर्वेदी, मो. नाजिम ने फ्लाईओवर पर पथ प्रकाश व्यवस्था जुटाने की मांग की। उधर, चेयरपर्सन सबिया निशात ने बताया कि अब तक फ्लाईओवर नगरपालिका को हैंडओवर नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed