{"_id":"5a85d6c94f1c1b5e028b58b0","slug":"71518720713-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को दिया जाए गन्ना भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को दिया जाए गन्ना भुगतान
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दौर। आजाद किसान यूनियन ने बिलाई शुगर मिल के मेन गेट पर धरना दिया। इस दौरान पदाधिकारियों ने आर्थिक तंगी से जूझ रहे 22 किसानों को आपातकालीन गन्ना भुगतान दिलाने की मांग की। किसानों ने अपनी मांगें शीघ्र पूरी न होने पर गन्ने की आपूर्ति बंद करने की चेतावनी दी।
बताया कि गन्ना विकास समिति के 19, बिजनौर के 11, धामपुर के दो किसानों समेत कुल 22 किसान बेहद आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। किसानों ने करीब एक सप्ताह पूर्व आजाद किसान यूनियन को पत्र देकर संबंधित शुगर मिलों से अपने गन्ने का भुगतान दिलाने की मांग की थी। आकियू ने चीनी मिल से किसानों को शीघ्र भुगतान दिलाने का आग्रह किया। आरोप है कि मिल अधिकारियों ने मामले को अनसुना कर दिया। इससे खफा आकियू ने बृहस्पतिवार सुबह मिल गेट पर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए।
किसानों ने चीनी मिल की गन्ना आपूर्ति बंद करने की चेतावनी दी तो मिल के यूनिट हेड अजय कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। किसानों ने उनका घेराव कर उन्हें धरने पर बैठा लिया। संयोजक राजेंद्र सिंह ने किसानों को आपातकालीन गन्ना भुगतान कराने, गन्ना इंडेंट बढ़ाने, समस्त किसानों का निष्पक्ष गन्ने का ओवर वेट काटने, किसानों को मैली खाद उपलब्ध कराने समेत आदि मांगों को रखा। यूनिट हेड ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान शहजाद अहमद, बिट्टू चौधरी, मूला सिंह फौजी, युवराज सिंह, मनोज कुमार, देवेंद्र सिंह, अरशद, योगराज सिंह आदि मौजूद रहे।