फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आईजी की बैठक

आईजी की बैठक

Tue, 13 Feb 2018 12:37 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
आईजी की बैठक
बिजनौर। आईजी मुरादाबाद वीके सिंह ने कहा कि बिना हेलमेट के दुपहिया वाहनों पर किसी को नहीं चलने दिया जाएगा। महाशिवरात्रि से अगले दिन से एक सप्ताह तक बिना हेलमेट दुपहिया वाहनों पर दौड़ने वाले पुलिस वालों के चालान होंगे। इसके बाद आम जनता के चालान किए जाएंगे। छोटा हो या बड़ा बिना हेलमेट के सफर करने पर किसी को नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में जनप्रतिनिधियों की बैठक में आईजी ने कहा कि दुपहिया वाहनों पर सफर करते समय हेलमेट लगाना जरूरी होगा। जो बिना हेलमेट चलेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि हेलमेट के साथ कार में सीट बेल्ट लगाना भी अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। ओवरलोड, डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई होगी। एआरटीओ को साथ लेकर यह कार्रवाई की जाएगी। आईजी ने कहा कि यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जाएगा। इस पर अभी और काम होना बाकी है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से जिले की समस्याओं के बारे में मालूम किया और उनके सुझाव लिए। इसके बाद पुलिस अफसरों व पुलिस पेंशनर की बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस पेंशनरों से उनकी समस्या मालूम की। तथा समस्याओं के निदान कराने का आश्वासन दिया। जनप्रतिनिधियों की बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, व्यापारी नेता मनोज कुच्छल, मानव सचदेवा, दिलशाद खान, चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी, कपिल शर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed