{"_id":"5a7c9efc4f1c1ba0268b9233","slug":"71518116604-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरएम रोडवेज डिपों के खिलाफ बसों का होगा चक्का जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरएम रोडवेज डिपों के खिलाफ बसों का होगा चक्का जमा
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ ने एआरएम की ओर से किए जा रहे अत्याचार से निजात पाने को बृहस्पतिवार रात 12 बजे से डिपो की सभी 56 बसों का चक्का जाम करने का एलान कर दिया है। संघ के सदस्यों का कहना है कि डिपो के कर्मचारी एआरएम के भ्रष्ट रवैैये से बेहद तंग है।
संघ के अध्यक्ष पवेंद्र सिंह, मंत्री राजकुमार सिंह, पद्म सिंह, पवन कुमार, मूलंचद सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, मयंक कुमार चौहान, भूपेंद्र सिंह, लवनीत सिंह का आरोप है कि एआरएम पीके सिंह ने कर्मचारियों से हफ्ता वसूली कर रहा है। जो कर्मचारी विरोध करता है। उसकी नौकरी खत्म करने की धमकी देता है। वसूली का विरोध करने पर एआरएम डिपो में कार्यरत दो कर्मचारियों मयंक कुमार चौहान और राजपाल सिंह की संविदा को खत्म कर उनके पेट पर लात मार चुका है। इससे कुछ दिनों पहले इन्होंने परिचालक संदीप कुमार को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर थप्पड़ मारा था। संदीप की ओर से पुलिस में एआरएम के खिलाफ कार्रवाई करने को नामजद तहरीर भी सौंपी गई थी। पर आरोपी ने पुलिस से मिलीभगत कर मामले को रफा दफा करा लिया था। एआरएम की भ्रष्ट कार्यशैली से कर्मचारियों में असंतोष है। कर्मचारियों ने विभाग के आरएम मुरादाबाद को ज्ञापन सौंप कर एआरएम को यहां से हटाने और जिन कर्मचारियों की संविदा को खत्म किया गया है , बहाल करने की मांग की गई है। ज्ञापन में 24 घंटे का समय दिया गया था। पर अभी तक उनके स्तर से इस मामले में कुछ नहीं किया गया है। इससे नाराज होकर संघ ने बृहस्पतिवार रात 12 बजे से डिपो की सभी बसों का चक्का जमा करने का एलान किया है।
अब वह कुछ नहीं कर सकते: एआएम
उधर एआरएम पीके सिंह का कहना है कि संघ की ओर से आरएम मुरादाबाद को ज्ञापन दिया गया था। बृहस्पतिवार को आरएम का उनके पास फोन आया था। उनसे आरएम ने संबंधित कर्मचारियों की फाइल को मांगा है। फाइलों को भेजा जा रहा है। जो भी होगा। अब आरएम स्तर से होगा।