फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   लोकतंत्र में आस्था की शपथ दिलाई नूरपुर

लोकतंत्र में आस्था की शपथ दिलाई नूरपुर

Fri, 26 Jan 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र में आस्था की शपथ दिलाई  नूरपुर
नूरपुर। मतदाता जागरूकता दिवस पर लालबहादुर स्मारक महाविद्यालय मोरना के छात्रों ने रैली निकालकर ग्रामवासियों को मतदान के लिए जागरूक किया। इससे पूर्व प्राचार्य महेश कुमार यादव व प्रबंध निदेशक आलोक कुमार ने छात्रों को अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

देवता महाविद्यालय मोरना में छात्रों को लोकतंत्र में आस्था रखने की शपथ दिलाई गई। बृहस्पतिवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय प्राचार्य डा. लोकवीर सिंह एवं सचिव वीरेंद्र सिंह ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान में हिस्सा लेना आवश्यक है। हमारे वोट से देश व प्रदेश की सरकार बनती है, इसलिए अपना मत जरूर डालें व लोगों को भी मतदान करने के लिए जागरूक करें। कार्यक्रम में छात्रों को अनिवार्य रूप से मतदान करने व लोकतंत्र में आस्था रखने की शपथ दिलाई गई। डा. अशोक कुमार, राशिद खान, सुनीता देवी, सूरजभान सिंह, दिनेश कुमार वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed