{"_id":"5a5e40484f1c1b8a268b4ba5","slug":"71516126280-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम स्टाफ व एआरटीओ ने पकड़े दिल्ली जाने वाले तीन वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम स्टाफ व एआरटीओ ने पकड़े दिल्ली जाने वाले तीन वाहन
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
एआरटीओ ने पकड़े दिल्ली जाने वाले तीन वाहन
बिजनौर। उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम के स्टाफ के साथ एआरटीओ प्रवर्तन ने दिल्ली जाने वाली एक बस और दो वैन को सीज कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद अन्य डग्गामार वाहन मौके से भाग गए।
मंगलवार को डग्गामार वाहनों से परेशान निगम के एआरएम, चालक परिचालकों ने रोडवेज बस स्टैंड के बाहर से एआरटीओ प्रवर्तन के साथ मिलकर बिजनौर से होते हुए दिल्ली जाने वाली एक बस और दो वैन को पकड़ लिया। काफी देर तक दोनों पक्षों में नोकझोंक भी हुई। इसके बाद एआरटीओ रमेश चौबे, एआरएम वीके मौर्य तीनों वाहनों को थाने ले गए और सीज कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिले में डग्गामार वाहनों को नहीं चलने दिया जाएगा। जब भी निगम डग्गामार वाहनों को पकड़ने के लिए उनकी मदद चाहेगा वह उनको मदद देंगे।
एआरएम वीके मौर्य ने बताया कि डग्गामार वाहनों से उनको राजस्व की हानि हो रही है। रोडवेज परिसर के आसपास से रोजना डग्गामार वाहन सवारी भरते हैं। इससे निगम को राजस्व की हानि हो रही है। पुलिस, प्रशासन से भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। डग्गामार वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान भी चलाया जाता है, लेकिन बाद में स्थिति पहले जैसी हो जाती है। इससे पहले नहटौर में निगम के चालक परिचालक दो बसों को पकड़ चुके हैं।