फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नजीबाबाद पहुंचे उतराखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत

नजीबाबाद पहुंचे उतराखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत

Wed, 03 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद पहुंचे उतराखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत
नजीबाबाद । उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों से जन-जन को अवगत कराते हुए भाजपा जल्द ही लोकसभा क्षेत्रों में यज्ञ आयोजित करेगी।
विज्ञापन

नजीबाबाद पहुंचे विनय रूहेला ने कहा कि उत्तराखंड के जिला ऊधम सिंह नगर में केंद्र सरकार ने महिला डिग्री कॉलेज, गैस पाइप लाइन, सीवर लाइन की स्वीकृति के साथ जसपुर में उत्तराखंड का सबसे विशाल राष्ट्र ध्वज को स्थापित कराने को अनुमति देते हुए विकास को गति दी। उन्होंने बताया कि धामपुर से काशीपुर तक रेल लाइन स्थापित करने के प्रस्ताव को रेल बजट में स्वीकृति दी गई है। इस क्षेत्र में काम करने के लिए रेल मंत्रालय की ओर से यूपी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों से संपर्क किया गया है। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने मिशन मोदी अगेन पीएम 2019 के अंतर्गत जनसंपर्क अभियान तेज करने, जनता को केंद्र सरकार की उपलब्धियों, भाजपा की नीतियों से अवगत कराते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में यज्ञ आयोजित किए जाने की बात कही। इससे पहले नजीबाबाद पहुंचने पर विनय रूहेला का भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, अतुल रूहेला, निखिल शर्मा, राघव वशिष्ठ, तरुण नामदेव, सुनील दत्त, मनीष जैन, लवी अग्रवाल, पंकज शर्मा, संदीप तायल आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed