{"_id":"5a15d0f34f1c1bca678bd117","slug":"71511379187-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रक्षेक के आदेश पर प्रशासन ने साध्वी प्राची को जिले की सीमा से किया बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रक्षेक के आदेश पर प्रशासन ने साध्वी प्राची को जिले की सीमा से किया बाहर
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यवेक्षक के आदेश पर प्रशासन ने उठाया कदम
वोटिंग के दिन धामपुर पहुंचने पर प्रतिद्वंद्वियों ने किया हंगामा
फोटो चार व चार बी
धामपुर। बुधवार को मोहल्ला खातियान में उस समय हंगामा हो गया है, जब विश्व हिंदू परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य साध्वी प्राची हूटर लगी वीआईपी गाड़ी से भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र धनौरिया की शादी की 28 वीं वर्षगांठ में उन्हें आशीर्वाद देने अचानक उनके घर पर पहुंची। पुलिस-प्रशासन को मालूम चलने से शीघ्र ही उन्हें जिले से बाहर भेजा गया।
निकाय चुनाव में वोटिंग के दिन प्रतिद्वंद्वियों को साध्वी प्राची के धामपुर में आने का पता चलने में हंगामा शुरू कर दिया। निर्दलीय प्रत्याशी रवि चौधरी समर्थकों के साथ मोहल्ला खातियान में पहुंचे और उन्होंने वहां पर विरोध करना शुरू कर दिया। रवि चौधरी ने डीएम से यह आरोप लगाते हुए शिकायत की कि साध्वी प्राची गुपचुप तरीके से राजू प्रत्याशी के पक्ष में प्रचारप्रसार करने आई है। बताया कि डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत एसडीएम को साध्वी को जिले की सीमा से बाहर करने के निर्देश दिए। एसडीएम आजाद भगत सिंह और सीओ सुशील कुमार दोनों फोर्स के साथ महेंद्र धनौरिया के आवास पर पहुंचे और साध्वी को जिले की सीमा से बाहर मुरादाबाद में ले जाकर छोड़ा। इस दौरान महेंद्र धनौरिया ने बताया कि उनकी शादी 1989 में हुई है। बुधवार को उनकी 28 वीं वर्षगांठ थी। जिसमें उनके द्वारा साध्वी प्राची को निमंत्रण दिया गया था। वह मुश्किल से उनके घर पर आधा घंटा भी नहीं रुकी और उन्हें पुलिस अपने साथ ले गई। साध्वी ने इस मौके पर उन्हें और उनकी पत्नी संगीता धनौरिया को भी आशीर्वाद दिया। उधर, आरोपियों का कहना है कि साध्वी ने महेंद्र धनौरिया के घर जाने से पहले नगर के कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने नगर और प्रदेश की खुशहाली के लिए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील की है।
डीएम जांच कर कार्रवाई करेंगे: प्रेक्षक
पर्यवेक्षक वीके आनंद ने बताया कि जैसे ही पता लगा वैसे ही साध्वी को जिले की सीमा से बाहर दिया गया है। उनकी गाड़ी पर हूटर लगा था या उनके द्वारा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोटों की अपील की गई तो इसकी जांच कर डीएम कार्रवाई करेंगे। डीएम को अवगत करा दिया गया है।