फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   डीएम ने किया निरीक्षण

डीएम ने किया निरीक्षण

Tue, 14 Nov 2017 12:39 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने किया निरीक्षण
बिजनौर । डीएम जगतराज ने कहा कि मंगलवार को होने वाले द्वितीय चरण के मतदान कार्मिक प्रशिक्षण के अवसर पर सभी बैलेट बॉक्स और मतदान सामग्री पीठासीन अधिकारियों को वितरित की जाएगी। उन्होंने मतपेटिका स्थल और मतदान सामग्री स्थलों की सुरक्षा में अतिरिक्त कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने मत पेटिका पूर्वी गंग नहर के भंडारण कक्ष में रखी मत पेटिकाओं व कलक्ट्रेट स्थित कृषि भवन में तैयार की जाने वाली मतदान सामग्री का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को सुचारु, शांतिपूर्वक और निर्बाध रूप से संपन्न कराने के लिए मतपेटिकाओं और मतदान सामग्री का महत्वपूर्ण योगदान होता है। मतपेटिका स्थल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभारी अधिकारी मतपेटिका एआर कोऑपरेटिव अमित त्यागी मतपेटिकाओं की साफ सफाई ठीक तरह से कराने तथा सुरक्षा में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने मत पेटिकाएं 20 नवंबर तक तहसील मुख्यालय पर पहुंचाने के निर्देश दिए। डीएम उप निदेशक कृषि भवन पहुंचे। वहां मतदान सामग्री के बैग तैयार किये गए हैं। डीएम ने दो बैग चेक किए तो उनमें पूरी सामग्री थी। डीएम ने उपनिदेशक कृषि जेपी चौधरी को मतदान सामग्री के कुछ अतिरिक्त बैग तैयार कराने को कहा। जरूरत पड़ने पर आपातकालिक स्थिति में ये काम आएंगे। डीएम ने निर्देश दिया कि मतदान सामग्री की अतिरिक्त सूची तैयार करें और वितरण के समय उनसे मिलान कराने के बाद ही मतदान कार्मिकों को मतदान सामग्री उपलब्ध कराएं। इस दौरान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed