फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   निकाय चुनाव के मतदेय स्थलों को दो कैटागिरी में बांटा

निकाय चुनाव के मतदेय स्थलों को दो कैटागिरी में बांटा

Tue, 14 Nov 2017 12:02 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव के मतदेय स्थलों को दो कैटागिरी में बांटा
नगरपालिका व नगरपंचायतों के 96 मतदेय स्थल एक हजार से अधिक वोटर वाले,
विज्ञापन

बिजनौर में सबसे अधिक मतदेय स्थल
शासन बूथों की निगरानी के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने में जुटा
बिजनौर। प्रशासन निकाय चुनाव का प्रबंधन लोकसभा व विधान सभा चुनाव की तर्ज पर करने में लगा है। प्रशासन मतदेय स्थलों की निगरानी के लिए विशेष कार्य योजना तैयार करने में जुटा है। इसके अंतर्गत जिले के मतदेय स्थलों को अधिकतम व न्यूनतम मतदाताओं की कैटेगिरी में बांटा गया है। पहली कैटेगिरी एक हजार से अधिक मतदाताओं वाली है। दूसरी कैटेगिरी में एक हजार से कम वोटर हैं। जिले की 12 नगरपालिकाओं में 78 मतदेय स्थल तथा छह नगरपंचायतों के 18 मतदेय स्थलों एक हजार से अधिक मतदाताओं वाले हैं। बिजनौर में एक हजार से अधिक मतदाता वाले सबसे अधिक 17 बूथ हैं। हल्दौर नगरपालिका में कोई बूथ एक हजार से अधिक मतदाताओं वाला नहीं है।
जिले की 12 नगरपालिका व छह नगरपंचायत के लिए 22 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए नगरपालिकाओं के 200 मतदान केंद्रों पर 719 मतदेय स्थल व नगरपंचायतों के 45 मतदान केंद्रों पर 143 मतदेय स्थल बने हैं । चुनाव आयोग के एक बूथ पर अधिकतम 1200 वोटर रखने के आदेश है। प्रशासन चुनाव आयोग के निर्देश पर बूथों का चुनाव प्रबंधन करने में लगा है। मतदेय स्थलों को दो कैटेगिरी में बांटा गया है। पहली कैटेगिरी एक हजार से अधिक मतदाताओं वाली है। दूसरी कैटेगिरी में एक हजार से कम वोटर हैं।
विज्ञापन


नगरपालिकाओं में स्योहारा के क्षत्रिय सरस्वती शिशु मंदिर प्रथम पर 1115 वोटर तथा प्राथमिक विद्यालय स्योहारा प्रथम में सबसे कम 340 वोटर हैं। चांदपुर में सात बूथ 1000 से अधिक मतदाता के तथा चांदपुर के बूथ पतियापाड़ा पर सबसे कम 463 वोटर लगे हैं। चांदपुर के छह मतदेय स्थल पर एक हजार से अधिक वोटर वोट डालेंगे। सहकारी विकास समिति नूरपुर बूथ पा मात्र 242 मतदाता है। हल्दौर के सीडी बाल विकास केंद्र कालेज बूथ पर 212 वोटर हैं। किरतपुर नगरपालिका में एक हजार से अधिक वोटर वाले दस , नजीबाबाद में 14, धामपुर में तीन, शेरकोट व नगीना में में सात सात तथा अफजलगढ नगरपालिका में छह मतदेय स्थल बनाए गए हैं। नगरपंचायतों में झालू में तीन, मंडावर में चार, जलालाबाद में दो, बढ़ापुर में तीन, सहसपुर में एक तथा साहनपुर में पांच मतदेय स्थल एक हजार से अधिक मतदाताओं वाले बनाए गए हैं। एडीआरओ सीताराम के अनुसार मतदेय स्थलों की संख्या कम अधिक हो सकती है, जिससे सुपरविजन अच्छी तरह हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय किरण आनंद बने निकाय चुनाव पर्यवेक्षक
स्वच्छता मिशन के निदेशक व जिले में डीएम रहे विजय किरण आनंद को निकाय चुनाव का पर्यवेक्षक बनाया गया है। आनंद की तैनाती की सूचना के बाद प्रशासन चुनावी व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा करने में जुटा है।

व्यय अनुश्रवण कंट्रोल रूम बना
निकाय चुनाव के उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार अवैधानिक व्यय संबंधी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कोषागार बिजनौर में व्यय अनुश्रवण कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका दूरभाष नंबर 01342-262429 तथा मोबाइल नंबर 8765923844 है।


मतगणना होगी तहसीलवार
निकाय चुनाव के लिए 22 नवंबर को मतदान है। आठ दिन बाद एक दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल के अनुसार मतगणना तहसीलवार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed