{"_id":"59fdfe704f1c1bd8538baeef","slug":"71509817968-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावन पर्व पर गुरू के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावन पर्व पर गुरू के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से गुरुनानक देव जी का पावन प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरु घर के सेवक बीबी सुरेंद्र कौर, सत्यजीत सिंह के परिवार की ओर से अखंड पाठ किया गया । इस दौरान बेबे नानकी दल की जत्थेदार अमन प्रीत कौर , माता सुंदरी दल के जत्थेदार सरदार जसवीर सिंह खालसा और अमृतसर से पधारे धर्म प्रचार कमेटी के ज्ञानी हरविंदर सिंह खालसा ने गुरु नानक देव जी के इतिहास पर प्रकाश डाला। संगत ने गुरु के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
शनिवार को कार्यक्रम के दौरान बिजनौर से पधारे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सरदार इंद्रजीत सिंह (आईएएस) ने भी गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर विस्तार से प्रकाश डाला । कार्यक्रम में गुरु घर के वजीर जानी रघुवीर सिंह , प्रधान सतवंत सिंह सलूजा, सरदार प्रीतम सिंह कालरा, तिलकराज जुनेजा , गुरचरण सिंह चावला, गुरदीप सिंह रोमी, एसपी यलूजा, सत्यवीर सिंह, अमरजीत सिंह चावला, रविंद्र सिंह, अमरजीत सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में समाजसेवी राजू गुप्ता, प्रमोद राठी, जितेंद्र कपूर, राकेश चौधरी, मुकेश दुआ को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अमरजीत सिंह, जसविंदर सिंह सिड़ाना के परिवार की ओर से संगत को गुरु का अटूट लंगर छकाया गया।