{"_id":"59fcc0934f1c1b0d698b9487","slug":"71509736595-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
100 मीटर दौड़ में प्राची ने जीता गोल्ड
चांदपुर(बिजनौर)। आधारशिला द स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा प्राची ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। सीबीएसई क्लस्टर-19 के तत्वावधान में ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल धनौरा में आयोजित खेल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में 14 वर्ष से कम उम्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आधारशिला द स्कूल चांदपुर की छात्रा प्राची अहलावत ने 13.5 सेकेंड में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। इससे प्राची का राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। विद्यालय की कक्षा 11 की छात्रा रितिका वत्सल ने 17 वर्ष से कम आयु वर्ग की बालिका की डिस्कस थ्रो में 21 मीटर डिस्कस थ्रो करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता के संयोजक खेल प्रशिक्षक अरुण नागर रहे।